फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lord Shri Ram-Shri Krishna fought against lies, now BJP workers fight to defeat Congress's lies: Dhankar

भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण झूठ के खिलाफ लड़े, अब भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठ को हराने के लिए लड़ें : धनखड़

Thu, 08 Oct 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram-Shri Krishna fought against lies, now BJP workers fight to defeat Congress's lies: Dhankar
झज्जर। भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण ने सत्य की जीत के लिए झूठ को हराया था अब भाजपा कार्यकर्ताओं की बारी है कि वह कांग्रेस के झूठ के खिलाफ लड़े। कांग्रेस हताश और निराश होकर किसानों के ट्रैक्टर जला रही है। सत्यमेव जयते के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता किसान हित में बनाए गए कानूनों की पूर्ण जानकारी किसान भाइयों को दें और पीएम मोदी को किसान हित में बनाए गए कानूनों के लिए धन्यवाद पत्र भेजें। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने हसनपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में आगे बढ़ने और आर्थिक आजादी देने का काम पीएम मोदी ने किया है। किसान भाई पीएम मोदी को धन्यवाद पत्र में खरीफ की फसल की सुविधाजनक से हो रही खरीद, रबी की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने, छह हजार रुपये सीधे किसान के खाते में भेजने, फसल लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत लाभांश देने का कानून बनाने, किसानों को 5300 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में देने और आर्थिक आजादी के लिए धन्यवाद पत्र भेज रहे हैं। प्रदेश और झज्जर जिले से लाखों किसान पीएम मोदी के निवास पर धन्यवाद पत्र भेज चुके हैं।
विज्ञापन

10 अक्टूबर को डीघल से सांपला तक ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी
रोहतक लोकसभा से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 10 अक्टूबर को डीघल से सांपला तक ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिसके पास भी ट्रैक्टर हैं वो लेकर आएं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में रैली को सफल बनाने का काम करें। कृषि कानून किसानों के हक में हैं, लेकिन विपक्ष बरगलाने में लगा है। इस दौरान पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान ने कार्यकर्ताओं को पूरे जोश व उत्साह के साथ कांग्रेस की झूठ को हराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed