{"_id":"6626d443fd0870b39508d086","slug":"lord-mahavirs-birth-anniversary-celebrated-with-pomp-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-106956-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर का जन्मोत्सव
Tue, 23 Apr 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 59 : भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाती महिलाएं।
बहादुरगढ़। अहिंसा मैत्री मंडल द्वारा सेक्टर-6 महाश्रमण भवन में भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें भगवान का पालना, आरती, भजन व महिलाओं द्वारा सामूहिक नृत्य विशेष आकर्षण रहे।
मंडल प्रधान दीपक जैन ने बताया कि भगवान महावीर जैन धर्म के प्रवर्तक हैं। भगवान महावीर हमारे 24वें तीर्थंकर हैं। उन्होंने अहिंसा का उपदेश दिया। उनका संदेश है जीओ और जीने दो। इस कार्यक्रम में नवकार महिमा मंडल ने भाग लिया। जैन ने कहा कि भगवान महावीर ने लोगों को सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने का ज्ञान दिया। उन्होंने बताया कि भगवान महावीर ने अपने प्रवचनों में धर्म, सत्य, त्याग, संयम, प्रेम, करुणा, शील और सदाचार पर भी जोर दिया था। जैन ने आमजन से आह्वान किया कि गर्मी के सीजन को देखते हुए वे पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु हर घर की छत पर पानी के सकोरे भी रखें ताकि कोई भी पक्षी प्यास से व्याकुल न हों।