फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   loot with shopkeeper, pistol, cash and silver

दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर दुकानदार से नकदी और 400 ग्राम चांदी लूटी

Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
loot with shopkeeper, pistol, cash and silver
बहादुरगढ़। शहर के मेन बाजार में पप्पू डाई वाले की दुकान से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 21400 रुपये की नकदी और 400 ग्राम चांदी लूट ली। इसके बाद दोनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार श्रीभगवान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर बाइक सवार दो युवक आए थे। दोनों पंजाबी में बोल रहे थे। आते ही दोनों ने कहा कि जो भी आपके पास है जल्दी से दे दो वरना गोली मार देंगे। इससे वह घबरा गया और दुकान में रखे 21400 रुपये व 400 ग्राम चांदी लुटेरों को दे दी। दोनों युवक नकदी और चांदी लेकर नजफगढ़ रोड की तरफ फरार हो गए। दुकानदार ने इसकी सूचना तुरंत 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी विजय कुमार व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी वारदात स्थल से सुबूत जुटाने की कोशिश की। डीएसपी पवन कुमार ने जांच कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार के दुकानदार सहम हुए हैं। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। दुकानदार श्रीभगवान ने बताया कि वह आभूषण बनाने का काम करता है। उसके पास सिर्फ उतना ही सोना व चांदी रहता है जितना आभूषण बनाने के लिए आर्डर में आता है। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। दुकानदार ने बताया कि बदमाश जिस गली से गए हैं उसमें सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सिल्वर कलर की बाइक से आए दोनों युवकों ने चेहरों पर मास्क लगा रखे थे। सिर पर परना बांधे दोनों युवक पंजाबी भाषा बोल रहे थे। डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के जिस रास्ते से निकलने की चर्चाएं हैं उस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जाएगी। लुटेरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने हो चुकी लूट की कई वारदात
बहादुरगढ़ में इस महीने में लूटपाट की कई वारदात हो चुकी हैं। 15 अक्तूबर को शहर में नाहरा नाहरी रोड स्थित एक दुकान में तीन बदमाश घुस गए थे और 30 हजार रुपये लूट ले गए थे। बदमाशों ने दुकानदार के सिर में पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया। बचकर भागने के लिए बदमाशों ने दनादन कई गोलियां चलाईं। इसके बाद इसी सप्ताह पटेल नगर में एक दुकान से बदमाशों ने हथियार के बल पर कुछ नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed