{"_id":"5797c26f4f1c1b2e6421f27a","slug":"loot-jhajhar-tankar-loot-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलटैक्स कर्मी बन बदमाशों ने कैंटर रोका, छीनकर हो गए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलटैक्स कर्मी बन बदमाशों ने कैंटर रोका, छीनकर हो गए फरार
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर-सांपला मार्ग पर मंगलवार की अलसुबह गांव जौंधी के निकट हथियारों से लैस बदमाशों ने बीड़ियों से भरा कैंटर छीनकर लिया। बदमाश गाड़ी में सवार होकर आए थे और खुद को सेलटैक्स विभाग के कर्मचारी बताकर चालक को नीचे उतारा और फिर मारपीट करते हुए अपनी गाड़ी में बैठा लिया और बाद में खेतों में फेंककर भाग गए। बाद में कैंटर चालक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस द्वारा इस संबंध में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
दलबीर पुत्र बिशंबर निवासी गांव नावली यूपी के जिला मथुरा से भरा कैंटर लेकर सांपला की ओर जा रहा था। जब वह गांव जौंधी के समीप पहुंचा तो वहां पर पहले से ही टवेरा में बैठे करीब आधा दर्जन युवकों ने उसके कैंटर रुकवाया और स्वयं को सेलटैक्स विभाग का कर्मचारी बताकर गाड़ी की बिल्टी मांगी। दलबीर के अनुसार जब वह बिल्टी सहित अन्य कागजात दिखाने के लिए कैंटर से नीचे उतरा तो उसी दौरान ही उक्त युवकों ने उसके साथ मार पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच दो युवक उसके कैंटर में सवार हो गए, जबकि अन्य युवकों ने उसे जबरदस्ती अपनी टवेरा में डाल लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बाद में आरोपी उसे रामपुरा गांव के खेतों में फेंककर फरार हो गए।
पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
प्रवीण कुमार, एएसआई, दुजाना चौकी इंचार्ज