{"_id":"60072f838ebc3e2c560479b3","slug":"loot-fake-pistol-car-and-mobile-loot-jhjhar-news-rtk5916481184","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलौना पिस्तौल दिखाकर लूटी कार और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलौना पिस्तौल दिखाकर लूटी कार और मोबाइल
विज्ञापन
झज्जर। ग्वालीशन रोड पर रविवार की रात को पेट्रोल पंप पर कारिंदे को गोली मार नकदी लूटने की घटना से पुलिस पर्दा भी नहीं उठा पाई थी कि मंगलवार अलसुबह खिलौना पिस्तौल व चाकू दिखा कर बदमाशों ने कार व मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दे दिया। शहर के अंदर छारा चुंगी के पास अलसुबह दो बदमाश दिल्ली से झज्जर के लिए किराये पर गाड़ी लेकर आए और छारा चुंगी के पास से गाड़ी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी चालक के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए वीटी भी की, लेकिन लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं आए।
जानकारी अनुसार उत्तर पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर निवासी पवन पुत्र सुंदरपाल दिल्ली में कार चलाता है। रात को वह दिल्ली के कश्मीरी गेट पर था। पवन ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे दो युवक उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को किराये पर झज्जर बस स्टैंड के लिए लेकर आए थे। जब अलसुबह करीब तीन बजे वह झज्जर पहुंचे तो एक युवक ने छारा चुंगी के पास अपना घर होने की बात कह कर कार को रुकवाकर खिलौना पिस्तौल जो असली की तरह दिखाई दे रहा था, वह उसकी कनपटी पर लगा दिया। उसने छीनाझपटी के दौरान एक पिस्तौल आरोपियों से छीन लिया। दूसरे आरोपी ने दूसरा पिस्तौल उसे फेंक मारा फिर उसने चाकू निकाल लिया। उसके साथ हाथापाई करते हुए उसका मोबाइल और कार को छीन उसको गाड़ी से धकेलकर शहर के आंबेडकर चौक की ओर भाग गए। पवन ने किसी राहगीर की सहायता से पुुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर ही नहीं अन्य स्थानों पर भी नाकाबंदी कर दी। लेकिन आरोपियों का कहीं भी सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
शहर पुलिस की तरफ से जिस तरफ आरोपी गाड़ी लेकर भागे हैं। उस दिशा में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। लेकिन शाम तक पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लग पाई थी। वारदात की सूचना के बाद सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस की तरफ से वाहनों की तलाशी का अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नरसिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।