फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Locks on the public toilets of Mandi hang as soon as five o'clock in the evening

बेरी अनाज मंडी में शाम 5 बजे बाद शौचालय बंद होने से प्रवासी मजदूर परेशान

Mon, 17 Oct 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Locks on the public toilets of Mandi hang as soon as five o'clock in the evening
बेरी। सरकार मंडियों में किसानों के लिए तमाम सुविधाएं देने के दावे करती है लेकिन हकीकत इससे कोसो दूर है। कस्बे की अनाज मंडी में लोगों के लिए बना गए शौचालयों पर शाम होते ही ताला लग जाता है। किसान और आमजन परेशान घूमते हैं। सीजन के दिनों में यहां रोजाना एक हजार किसान और श्रमिकों का आवागमन रहता है। मंडी प्रधान ने बताया कि मार्केट कमेटी के अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत करा चुके है इस संबंध में बात की जाएगी।
विज्ञापन

अनाज मंडी में आमजन की सुविधा के लिए बनाए शौचालय बनाए गए हैं। सीजन के दिनों में यहां पर अपनी फसल बेचने के लिए काफी किसान आते हैं। करीब 250 श्रमिक यहां पर रहते हैं। इन दिनों धान, बाजरा आदि की खरीद चल रही है। रोजाना यहां पर एक हजार से अधिक किसान और अन्यों का आना होता है। लेकिन शाम 5 बजते ही यहां के दोनों शौचालयों में ताला लटक जाता है। मजदूरों का कहना था कि मंडी में बने शौचालय सुबह लेट खुलते है और शाम को 5 बजे बंद हो जाते है। ट्रक चालक मक्खन ने बताया कि वे मंडी में माल भरने के लिए अ मानसा से आया हूं। शाम को 5 बजे बाद मंडी में शोच के लिए गया तो शौचालय पर ताला लटका था। कई ओर चालक भी परेशान थे। प्रशासन को चाहिए की मंडी मेेें सीजन के समय में 24 घंटे शौचालय का ताला खुला रहना चाहिए। दीपचंद, रामपाल आदि ने बताया कि शौचालयों पर ताला लगा होने की वजह से मंडी के पास खुले में ही शौच जाना पड़ता है वहां के लोग विरोध करते हैं और मारपीट तक करने लगते हैं।
विज्ञापन

आंकडे़
02- शौचालय बने हैं मंडी परिसर में
250 -श्रमिक मंडी में रहते हैं
1000 लोग सीजन में रोजाना आते हैं
ये बोले मंडी के प्रधान
मंडी में 5 बजे बाद शौचालय बंद होने की बात संज्ञान में आई है। कुछ किसानों ने समस्या बताई है। ये गलत है। सार्वजनिक 24 घंटे खुलने चाहिए। उनमें नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। इस संबंध में वे मार्किट कमेटी के अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजबीर, प्रधान मंडी एसोसिएशन बेरी।
कोट
मार्केट कमेटी सचिव मंडी में सुबह गेट खुलने के बाद शौचालय के गेट को खोल दिया जाता है और शाम 5 बजे बाद बंद कर दिया जाता है। यह बात सही है हालांकि मंडी प्रधान की तरफ से लिखित में कोई शिकायत नही मिली है लेकिन 24 घंटे शौचालय खुले रहने चाहिए। अगर शौचालयों की समस्या को लेकर कोई शिकायत मिलती है तो समाधान करवा दिया जाएगा।
अमन कुमार, सचिव मार्केट कमेटी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed