फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lock placed on market committee gate in police

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस की मौजूदगी में मार्केट कमेटी के गेट में जड़ा ताला, कर्मचारियों को बनाया बंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Lock placed on market committee gate in police
14jjrp38- झज्जर। पुलिस की मौजूदगी में मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठे 
झज्जर। अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी के मुख्य गेट पर बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। 20 मिनट तक कर्मचारी अंदर बंद रहे। इसके बाद शहर थाना प्रभारी हरेश कुमार के आने के बाद किसान संगठनों ने ताला खोला।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान संगठन बाजरा की सरकारी खरीद नहीं होने के चलते सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन करने के लिए मार्केट कमेटी पहुंचे थे। संगठन के सदस्यों ने मार्केट कमेटी के कार्यालय से ही ताला चाबी लेकर ताला जड़ दिया। वहां मौजूद पुलिस ने किसानों को नहीं रोका। कार्यालय में अंदर कई कर्मचारी थे। कुछ देर बाद शहर थाना प्रभारी हरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान संगठनों ने बातचीत कर ताला खुलवाया।
विज्ञापन


इसके बाद संगठनों ने मार्केट कमेटी के परिसर में ही बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान झज्जर मंडी के पूर्व प्रधान हरेंद्र सिलाना ने भी संयुक्त किसान मोर्चा को अपना समर्थन दिया। भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन के जिला अध्यक्ष सुनील माजरा ने बताया कि 2100 रुपये प्रति क्विंटल पर बाजरे की लूट की जा रही है। बाजरे के फसल की प्राइवेट खरीद पर 200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आढ़ती अपनी जेब में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़ती किसानों के साथ करेंगे बैठक

आढ़ती एसोसिएशन की तरफ से दो आढ़तियों की फर्मों का व्यापारिक बहिष्कार किए जाने के बाद अब दोनों फर्मों के आढ़ती पूर्व प्रधान हरेंद्र सिलाना व नरेंद्र धनखड़ किसान संगठनों व खाप पंचायतों के साथ बैठक करेंगे। इन्हीं ट्रेडिंग कंपनी का बहिष्कार किया गया है। आढ़ती नरेंद्र धनखड़ का कहना है कि उन्होंने इस बार मंडी में बाजरे की फसल आते ही 2300 रुपये किसान को देने की बात कही दी थी और पिछली बार भी वह किसान की फसल सरकारी मूल्य पर खरीद रहे थे।

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद पूनिया ने कहा कि अगर वह किसान हितैषी है तो मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर बिना पंजीकृत किसानों के बाजरे की फसल को भी सरकारी मूल्य अनुसार खरीदें। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनको ढाई प्रतिशत आढ़त व मजदूरी देकर बाजरे के फसल की खरीद कर ले। प्रधान विनोद पूनिया ने पूर्व प्रधान हरेंद्र सिलाना पर आरोप लगाया कि आढ़ती एसोसिएशन पिछली बार 2100 रुपये में किसानों के बाजरे की खरीद करना चाहता था लेकिन हरेंद्र सिलाना के कहने पर 1900 रुपये प्रति क्विंटल में किसानों के बाजरे की खरीद की गई।

आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान हरेंद्र सिलाना ने आढ़ती एसोसिएशन के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। हरेंद्र सिलाना ने कहा कि पिछली बार उन्होंने 1900 रुपये प्रति क्विंटल में बाजरे की खरीद को लेकर कोई बात नहीं कही। इसके साथ ही प्रधान विनोद पूनिया की बात का जवाब देते हुए पूर्व प्रधान हरेंद्र सिलाना ने यह भी कहा कि वह मंडी धारा के तहत बाजरे की खरीद करने के लिए तैयार है।

अब तक फसल की आवक व खरीद

जिले की अनाज मंडियों में अब तक बाजरे की फसल के लिए 7123 किसानों के गेट पास काटे गए हैं जिनसे 224831.60 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। बाजरे की प्राइवेट खरीद जारी है, जो 2100 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है। झज्जर अनाज मंडी में अब तक करीबन 50000 क्विंटल बाजरे की फसल खरीदी गई है। इसमें से 35000 क्विंटल बाजरे की फसल का उठान भी किया जा चुका है। इसके अलावा अब तक 57 किसानों से 3549.50 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है, जो अभी नहीं खरीदा गया है। वहीं, झज्जर अनाज मंडी में शनिवार को 1509 व 1692 किस्म का 3500 क्विंटल धान पहुंचा है। इस दौरान मशीन का धान 3900 से 3971 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया। इसके अलावा हाथ का धान 4100 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया है।


वर्जन

प्राइवेट खरीददारों की तरफ से बाजरे व धान की खरीद की जा रही है। झज्जर मंडी में बाजरे की खरीद 2100 रुपये से 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रही है। मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर किसानों ने ताला लगा दिया था। बाद में ताला खुलवा दिया गया है। कुलदीप जाखड़, सचिव, मार्किट कमेटी झज्जर

14jjrp38- झज्जर। पुलिस की मौजूदगी में मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठे 

14jjrp38- झज्जर। पुलिस की मौजूदगी में मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठे 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed