फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   lock down, border seal, vehicle, bahadurgarh

दिल्ली से सटे क्षेत्रों की सीमाएं सील, वाहन चालकों पर सख्ती

Mon, 30 Mar 2020 09:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
lock down, border seal, vehicle, bahadurgarh
रेलवे रोड चौक पर तैनात पुलिस कर्मी व बंद किया गया रास्ता। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। लॉक डाउन के दौरान सोमवार को पुलिस की सख्ती हर चौक चौराहों पर देखने को मिली। शहर में आने-जाने वाले मार्गों के अलावा दिल्ली से सटी सभी सीमाओं पर पुलिस की नाकाबंदी रही। हर वाहन चालक को रोककर पूछताछ की गई। साथ ही उनका पहचान पत्र भी चेक किया गया। जो लोग बहानेबाजी बनाते दिखे उनको पुलिस ने वापस घर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले तीन दिनों से प्रवासी श्रमिकों के पलायन को लेकर हुई विकट स्थिति के बाद प्रदेश सरकार ने और ज्यादा कड़े कदम उठाए हैं। हर जिलों व दिल्ली से सटे क्षेत्रों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। दुपहिया से लेकर चौपहिया व अन्य वाहन चालकों के आने जाने का कारण पूछा जा रहा है। वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा भी कसा जा रहा है। कई वाहनों के पुलिस ने चालान भी काटे तो कुछ को इंपाउंड भी किया। दुर्गा शक्ति की टीमें भी अलग-अलग प्वाइंटों पर तैनात रहीं और बाजार में आने वाली महिलाओं से पूछताछ की। जो भी महिलाएं अनावश्यक कारणों से सड़कों व गलियों से निकलती दिखी तो उन्हें भी रोका गया। साथ में घरों में रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने की पूछताछ
सरकार द्वारा लॉक डाउन की पालना को लेकर सभी जिलों के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षकों को कड़े निर्देश दिए गए थे। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिला। थाना प्रभारियों से लेकर अन्य पुलिस कर्मी आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाने को लेकर कड़े कदम उठाते नजर आए। स्वयं थाना प्रबंधकों ने चौक चौराहों पर खड़े होकर वाहन चालकों से पूछताछ की। वे कहां और किस काम से जा रहे है। इसको लेकर पूरी जानकारी जुटाते दिखे। हालांकि कुछ लोग पुलिस अधिकारियों को बहाने बनाकर गुमराह करते भी दिखे, मगर इसमें उनकी चाल सफल नहीं हो पाई। पुलिस की ओर उन्हें वापिस घर जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न जगहों पर रही नाकाबंदी
लॉकडाउन के दौरान किसी भी तरह से आदेशों का उल्लघंन न हो, इसको लेकर लोगों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की हुई थी। शहरी क्षेत्र में ही नाहरा-नाहरी रोड, रेलवे रोड चौक, वेस्ट जुआं ड्रेन चौक, नागरिक अस्पताल चौक, बराही रोड, सेक्टर-6 मोड के पास, बादली चुंगी, बालौर चौक, सेक्टर-9 बाइपास, बामडौली-निजामपुर रोड, कानौंदा टी प्वाइंट, खैरपुर मोड, कानौदा-जौंती रोड, इस्सरहेड़ी के पास, झाड़ौदा बार्डर व टिकरी बार्डर के नजदीक सहित कई अन्य स्थानों पर पुलिस की ओर से स्पेशल नाकाबंदी की हुई थी। यहां आने जाने वालों से गहन पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed