फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   lock down, border seal, entry ban, jhajhar

लॉकडाउन में जिले की सीमाएं सील, प्रवेश वर्जित

Mon, 30 Mar 2020 09:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
lock down, border seal, entry ban, jhajhar
जिला की सीमा पर लगाया गया पुलिस नाका। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। लॉक डाउन के दौरान सरकार की सख्ती के बाद भी प्रवासी श्रमिक अपने घरों की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर पाबंदी लगाने के लिए जिले की सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी हैं। रात के बाद जिला में किसी भी रास्ते से प्रवासी श्रमिकों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। वहीं वाहन चालकों को भी जांच के बाद आवश्यक होने पर ही जिला में में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला में सोमवार को दिन भर कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई दिए। अधिकांश नाकों पर पुलिस के जवान तो दिखाई दे रहे थे, लेकिन कोई भी व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा था। प्रवासी श्रमिकों को संबंधित जिला में ही हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। रात के समय ही अधिकांश प्रवासी श्रमिकों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रवासी श्रमिकों की मूवमेंट को रोकने के लिए अंतरराज्यीय और अंतर-जिला सीमाएं सील करने के निर्देश दिए हुए हैं। रविवार देर शाम झज्जर जिला की सभी सीमाएं पूर्णतया सील कर दी गई। उसके बाद से सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी कम हो गया है।
विज्ञापन

जिला की सीमा पर लगाए 14 नाके
पुलिस की तरफ से झज्जर जिला में अंतरराज्यीय दिल्ली सीमा से लगते 10 बार्डर नाके लगाकर सील कर दिए गए हैं। वहीं 14 अंतर जिला सीमाओं पर सतर्कता बरतते हुए नाकों को सील किया गया। यह कार्रवाई ऐसे लोगों के लिए की गई है जिनको जिला में ही रिलीफ कैंप में रखकर उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई है। इस कार्रवाई की कोई यदि अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करते हुए जिला की सीमाएं सील की गई हैं। श्रमिकों को रिलीफ कैंपों में हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
- जितेंद्र कुमार, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed