फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   lizerd in milk jhajhar, women ded, jhajhar/Bahadurgarh

दूध में गिरी छिपकली, धोखे से पिया विवाहिता ने, मौत

Mon, 25 Jul 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
lizerd in milk jhajhar, women ded, jhajhar/Bahadurgarh
lizerd - फोटो : Bureau
 छुछकवास चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडावास में शनिवार की देर शाम गर्म दूध में गिरी एक छिपकली वाला दूध पीने से विवाहिता की जान चली गई।
विज्ञापन

विवाहिता का नाम प्रर्मिला पत्नी टेकराम बताया जाता है। परिजनों की माने तो जब प्रमिला की हालत बिगड़ने लगी तो उसी दौरान ही उसे उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई  रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी इससे पहले कि चिकित्सक उसका उपचार शुरू कर पाते प्रमिला ने दम तोड़ दिया। प्रमिला की शादी 11 साल पूर्व टेकराम से हुई थी। महिला के पति टेकराम ने बताया कि शनिवार को प्रमिला ने देर शाम पीने के लिए दूध गर्म किया था। उसने दूध गिलास में डालकर रख दिया और घर का ही अन्य काम निपटाने में व्यस्त हो गई। लेकिन बाद में जब प्रमिला ने गरम दूध पीया तो गिलास की तली में उसे एक मरी हुई छिपकली दिखाई दी। आनन-फानन में प्रमिला के बताए जाने के बाद ही उसे उपचार के लिए झज्जर लाया गया था। लेकिन उसने बाद में पीजीआई में दम तोड़ दिया।

 

गांव भिंडावास गर्म दूध में गिरी एक छिपकली ने एक विवाहिता की जान लेनी की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पीजीआई रोहतक में पहुंचे और मृतक विवाहिता के पति ने बयान दर्ज करवाएं है कि बीती देर शाम को घर में दूध गर्म किया हुआ था जो प्रर्मिला ने पिया था और बाद मे देखा तो उसमें छिपकली गिरी हुई थी और जिससे तबियत बिगड़ गई थी और पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना में सच्चाई क्या हैं इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा।

विज्ञापन
रामपाल छुछकवास चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed