फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Listen to the complainant and take immediate action: Police Commissioner

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाॅक्सिंग में कई पदक जीतकर छाई भक्ति

Sat, 08 Jun 2024 04:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Listen to the complainant and take immediate action: Police Commissioner

विज्ञापन
झज्जर। क्षेत्र के गांव शेरिया की 15 वर्षीय भक्ति आज ग्रामीण क्षेत्र का उभरती खिलाड़ी हैं। वह पढ़ाई के साथ-साथ खेल में मेहनत कर रही हैं। भक्ति को अपने स्कूल कोच सागर से बेहतर खिलाड़ी बनने की प्रेरणा मिली है। खिलाड़ी के कोच नवीन नहरा ने बताया कि भक्ति बॉक्सिंग की खिलाड़ी है, जो पिछले 2 वर्ष से बेरी खेल स्टेडियम में सुबह-शाम बॉक्सिंग का अभ्यास करने के लिए आती है।

वर्ष 2023 में पहले ही साल बॉक्सिंग में नेशनल स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त किया और उसके बाद भक्ति ने 2023 में ही सब जूनियर गर्ल्स में जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। भक्ति ने बॉक्सिंग के साथ-साथ नेटबॉल में दिल्ली में 2023 में नेशनल में रजत पदक प्राप्त किया। भक्ति ने 2023 में रोहतक राजीव गांधी स्टेडियम में जोनल ओपन नेशनल में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने गांव व जिले का नाम रोशन किया। जिला झज्जर में इंटरनेशनल महिला दिवस पर एथलेटिक चैंपियनशिप में भी भक्ति ने भाग लिया, जहां 800 मीटर में स्वर्ण पदक, 400 मीटर में स्वर्ण पदक और 100 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया। भक्ति का स्कूली स्तर पर भी प्रदर्शन अच्छा रहा। बॉक्सिंग में जिला स्तर पर अपनी वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और राज्य स्तर में प्रतिभागी रही। वर्ष 2023 में पंचकूला में हुए खेल महाकुंभ में भी भाग लिया था।ं
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed