फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Liquor was being served without permission in the hotel, CID and Excise Department team raided

Jhajjar-Bahadurgarh News: होटल में बिना अनमुति परोसी जा रही थी शराब, सीआईडी और आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा

Sat, 04 Feb 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 04 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Liquor was being served without permission in the hotel, CID and Excise Department team raided
झज्जर । बिना अनुमति के शराब परोसे जाने पर सीएम फ्लाइंग रोहतक और आबकारी विभाग झज्जर की टीम ने एक होटल पर छापा मारा। टीम को बीयर की 25 और शराब की छह बोतलें बरामद हुईं। इसके अलवा मौके से शराब की 18 खाली बोतलें भी मिली हैं।
विज्ञापन

शहर के छारा चुंगी-सापला रोड पर एक होटल में बिना अनुमति के बार चलाने की शिकायतें मिल रही थीं। यहां करीब आठ बजे टीम छापा मारने पहुंची। गुप्तचर विभाग रोहतक के एसआई सहदेव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि अवैध तौर पर सांपला रोड पर एक होटल में बार चलाया जा रहा है। इस पर आबकारी विभाग की टीम को अवगत करवाया गया और संयुक्त रूप से छापा मारा गया। टीम को मौके से शराब की खाली व भरी बोतलें मिली है। टीम को मौके से बीयर की 25 और शराब की छह बोतलें बरामद हुईं। शराब की 18 खाली बोतलें भी मिली हैं।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के निरीक्षक गौतम राणा ने बताया कि होटल संचालक सरकार को चूना लगाने का काम कर रहा था क्योंकि बगैर अनुमति के बार चलाना गैरकानूनी है। एक साल के लिए शराब परोसने की अनुमति लेने के लिए करीब 10 लाख जमा करवाने पड़ते हैं । लेकिन होटल संचालक ने पैसा जमा नहीं करवाया और अवैध तौर पर काफी दिन से बाहर चलाने का काम कर रहा था जिस पर गुप्तचर विभाग रोहतक की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की है। आरोपी होटल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गुप्तचर विभाग से एसआई अनिल कुमार,जयकिशन, सतीश, कुमार, धर्मेंद्र के अलावा स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed