{"_id":"6952e9f970a6f6fee6002375","slug":"license-fee-dispute-ctm-and-senior-red-cross-officials-will-conduct-an-investigation-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-130048-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस फीस विवाद : सीटीएम और रेडक्राॅस के उच्च अधिकारी करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस फीस विवाद : सीटीएम और रेडक्राॅस के उच्च अधिकारी करेंगे जांच
विज्ञापन
झज्जर। रेडक्राॅस में अभ्यर्थियों से ड्राइविंग और कंडक्टर लाइसेंस के लिए ज्यादा शुल्क लिए जाने को लेकर अब नगराधीश और रेडक्रॉस उच्च अधिकारियों की तरफ से जांच की जाएगी। आरोप है कि अभ्यर्थियों से सर्टिफिकेट के लिए तय शुल्क से ज्यादा शुल्क की मांग की गई थी।
मामले की सूचना अभ्यर्थियों ने रेडक्रॉस सचिव देवेंद्र चहल को दी थी। इसके बाद रेडक्राॅस हरियाणा के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने झज्जर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की और शिकायत देने वाले अभ्यर्थियों से बातचीत की।
अब इस मामले में सीटीएम और रेडक्रॉस हरियाणा के उच्च अधिकारियों की तरफ से जांच की जाएगी। इसको लेकर अभ्यर्थियों से इस मामले की लिखित में शिकायत देने की बात कही गई है। इसके अलावा इसमें शामिल कर्मचारियों से भी लिखित में मांगा गया है।
विज्ञापन
यह था मामला
रेडक्रॉस में अभ्यर्थियों को ड्राइविंग और कंडक्टर लाइसेंस की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट दिए जाते है। रेडक्रॉस में कुछ अभ्यर्थियों से ज्यादा शुल्क की मांग की गई। इस दौरान अभ्यर्थियों से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 300 रुपये की बजाय 500 रुपये और कंडक्टर लाइसेंस के लिए 1500 की बजाय 1700 से 1800 रुपये लिए गए। इसके बाद अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत रेडक्रॉस सचिव को दी।
वर्जन
रेडक्राॅस में अभ्यर्थियों से ड्राइविंग लाइसेंस और कंडक्टर लाइसेंस की ट्रेनिंग के सर्टिफिकेट लिए ज्यादा शुल्क लेने के मामले में सीटीएम और रेडक्रॉस के उच्च अधिकारियों की तरफ से जांच की जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र चहल, सचिव, रेडक्रॉस झज्जर