फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Let's become a participant of Yoga Day, share your photo on Bhuvan App

Jhajjar-Bahadurgarh News: आओ बने योग दिवस के सहभागी, भुवन एप पर शेयर करें अपनी फोटो

Wed, 21 Jun 2023 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 21 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Let's become a participant of Yoga Day, share your photo on Bhuvan App
झज्जर। जिलेभर में योग की धूम रहेगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में छह ब्लॉक समेत सात स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इनमें शामिल होने के लिए 5400 से अधिक साधकों ने पंजीकरण कराया है। मुख्य कार्यक्रम रोडवेज कार्यशाला में होगा। सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा इसके मुख्य अतिथि होंगे। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना जाएगा। मंगलवार देर रात तक पूरा प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा रहा।
विज्ञापन

डीसी ने सुबह पौने छह बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों की भागीदारी हो, इसके लिए पिछले कई दिनों से योगाभ्यास सरीखे कार्यक्रमों के माध्यम से योग का जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि आजादी अमृत काल में मनाए जा रहे नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार जिलावासी वसुधैव कुटुंबकम के साथ योग थीम और ‘हर घर आंगन योग टैग लाइल’ के साथ योग दिवस के साक्षी बनेगे। कार्यक्रम के उपरांत जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा कार्यक्रम
खंड स्तर पर बेरी में खेल स्टेडियम, माछरौली व मातनहेल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, साल्हावास में आईटीआई, बादली में चौधरी धीरपाल सिंह कॉलेज, बहादुरगढ़ में डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में मनाया जाएगा। यहां पर संबंधित एसडीएम को जिम्मेदारी दी गई है। देर शाम तक सभी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भुवन एप पर अपलोड करें योग कार्यक्रम से जुड़े फोटो
डीसी ने बताया कि जिला और खंड स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही गांवों में व्यायामशालाओं और स्कूलों में भी योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा, इसके लिए योग कार्यक्रम से जुड़े फोटो भुवन एप पर अपलोड किए जाए। डीसी ने बताया कि लोग इसके सहभागी बने और अपनी सहभागिता के फोटो भुवन एप पर डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed