{"_id":"64920900a294e632bf030e86","slug":"larva-has-been-found-in-3346-houses-and-notice-issued-to-3247-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-1089-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 3346 घरों में लार्वा पाया गया है व 3247 को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 3346 घरों में लार्वा पाया गया है व 3247 को नोटिस जारी
Wed, 21 Jun 2023 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू, मलेरिया को रोकने के लिए गांवों में स्वास्थ्य विभाग की 152 टीम दैनिक रूप से रैपिड फीवर मास सर्वे, जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस सर्वे में अभी तक 75 हजार 783 घरों की लार्वा के लिए जांच हुई है। जिसमें 3346 घरों में लार्वा पाया गया है । इनमें से 3247 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। पंचायती राज और झज्जर की सभी नगर परिषद, नगरपालिका को डेंगू सीजन को देखते हुए फोगिंग मशीन की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। खराब पड़ी फोगिंग मशीनों को जल्द से जल्द दुरूस्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिखा गया है।
हर साल की तरह इस साल भी मलेरिया, डेंगू के केस रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग झज्जर हर संभव कोशिश कर रहा है। इस साल अभी तक की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 4 मलेरिया केस हुए हैं जो कि गांव खरमान, बरहाना, बिरधाना, कोहंद्रावाली से रहने वाले है। इन चारों मरीजों को विभाग द्वारा मलेरिया की दवाई दे दी गई है व इनके आस पास के एरिया में एंटी लारवल गतिविधि, फोगिंग जैसी गतिविधियों को किया जा चुका है। सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह बताया कि स्वास्थ्य विभाग हर माह की 1-10 तारीख में रैपिड फेवर सर्वे सभी क्षेत्रों में आयोजित कर रहा है 99 प्रतिशत से ऊपर घर कवर किए जा रहे हैं व एंटी लारवल गतिविधि भी विशेष रूप से चिन्हित पानी के जमाव वाले स्थानों एंव भट्टों में आयोजित कर रहा है। लावा मिलने वाले घरों के लोगों को नोटिस दिए गए हैं। लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है और एहतियाती उपाय करने को कहा है।