फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Land will be the most expensive in Diamond Chowk, Sector-6

Jhajjar-Bahadurgarh News: डायमंड चौक, सेक्टर-6 में सबसे महंगी होगी जमीन

Thu, 07 Dec 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 07 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Land will be the most expensive in Diamond Chowk, Sector-6
झज्जर। जिला प्रशासन ने 2024 के लिए शहर के जमीन के प्रस्तावित कलेक्टर जारी कर दिए हैं। यह रेट एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक लागू होंगे। फिलहाल प्रस्तावित दरों पर आपत्ति व दावे मांगे गए हैं। कमर्शियल रेटों में 19 से 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अधिकतर साइट पर 25 से 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी है जबकि नान कमर्शियल साइट पर 15 से 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन

पालिका बाजार, देसवाल कांप्लेक्स, डायमंड चौक मेन बाजार, पोस्ट ऑफिस, पुलिस स्टेशन और सेक्टर-6 सबसे ज्यादा महंगे होंगे। सेक्टर-6 के प्रस्तावित कमर्शियल रेट 70 हजार और बाकी के 80 हजार प्रति वर्ग गज रखे गए हैं। सेक्टर-6 रिहायशी को सबसे महंगा 32 हजार रुपये प्रति वर्ग गज रखा गया है। फिलहाल प्रशासन ने इसक लिए आपत्ति दावे मांग हैं। इसके चलते आमजन सात से 22 दिसंबर 2023 तक अपने एतराज/सुझाव लघु सचिवालय गुरुग्राम रोड झज्जर के प्रथम तल पर स्थित मुख्य रजिस्ट्रेशन शाखा में दर्ज करा सकते हैं। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि सब रजिस्ट्रार झज्जर, बहादुरगढ, बेरी, मातनहेल, बादली व संयुक्त सब रजिस्ट्रार साल्हावास से प्राप्त वर्ष 2024 के प्रस्तावित कलेक्टर रेट आमजन के सुझाव व एतराज के लिए पब्लिक डोमेन साइट पर अपलोड किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित कलेक्टर रेट के बारे में किसी भी आमजन को सुझाव व एतराज देना है तो वह 22 दिसंबर तक दर्ज करवा सकते हैं। डीसी ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी एतराज या सुझाव मान्य नहीं होगा। डायमंड चौक, पोस्ट ऑफिस, पुलिस स्टेशन में 2023-24 के कमर्शियल दर 65000 रुपये थे जो अब 80 हजार कर दिए गए हैं। नॉन कर्मिशयल रेट 16 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


कालोनी कमर्शियल दर 2023-24 प्रस्तावित 2024 नान कमर्शियल दर 24 प्रस्तावित नान कर्मिशयल रेट 2024




आफिसर कालोनी 18000 24000 13000 16000



सिलानी गेट कालोनी 18000 24000 11000 14000



लाल सिंह कालोनी 18000 24000 11000 14000



घोसियान मोहल्ला 32000 40000 11000 14000



लाल डोरा 32000 40000 11000 14000



वाल्मीकि बस्ती छारा चुंगी 32000 40000 11000 14000



सीताराम गेट 32000 40000 11000 14000



बेरी गेट-1 18000 24000 11000 14000



चौधरीयान मोहल्ला 32000 40000 11000 14000











बाजार कमर्शियल दर 2023-24 प्रस्तावित 2024 नान कमर्शियल दर 24 प्रस्तावित नान कर्मिशयल रेट 2024


सेक्टर-6 54000 70000 24000 32000



गुरुकुल-2 13000 16000 9000 11000



पावर हाउस 25000 32000 13000 15000



सुमन सिटी 25000 32000 15000 20000



सेक्टर-7 42000 52000 19000 24000



झज्जर-बादली रोड 23000 30000 11000 14000


सेक्टर-9 42000 60000 21000 30000


सेक्टर-10 42000 52000 20000 25000



पालिका बाजार 65000 80000 16000 20000



देसवाल कांप्लेक्स 65000 80000 16000 20000



माडल टाउन 33000 42000 15000 20000



लाइसेंस कालोनी 40000 50000 19000 22000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed