{"_id":"68b4b4eb3c82f54b160fc853","slug":"land-prices-are-in-crores-and-facilities-are-worse-than-villages-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117159-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जमीन के दाम करोड़ों में और सुविधाएं गांव से भी बदतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जमीन के दाम करोड़ों में और सुविधाएं गांव से भी बदतर
Mon, 01 Sep 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 58 : सेक्टर-2 में सड़क पर बने गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद
- फोटो : विद्यालय
बहादुरगढ़। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-2 में जमीन करोड़ों की है और यहां पर सुविधाएं गांवों से भी बदतर हैं। न तो यहां पर सड़कें ही दुरुस्त हैं और न ही स्ट्रीट लाइटों का कोई प्रबंध हैं। लोग लगातार नगर परिषद, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और सरकार को शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में उनकी समस्या कम होने के बजाय बढ़ रही है। सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं और उनमें बारिश का पानी जमा है। लोगों को इन सड़कों पर सफर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टर-2 निवासी राजकुमार अरोड़ा, सुरेश कुमार, आजाद सिंह, ब्रह्मप्रकाश, मनोज कुमार ने बताया कि कहने को तो वह पॉश इलाके सेक्टर-2 में रहते हैं लेकिन यहां पर सुविधाएं न के बराबर मिल रही हैं। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी उन्हें सुविधाएं न मिलने से वे काफी परेशान हैं।
गर्मी के दिनों में जहां पीने के पानी की समस्या रहती है वहीं बारिश के मौसम में यहां पर पानी की निकासी न होने के कारण सड़कों पर पानी जमा रहता है और अब तो सड़कों पर वाहन लेकर चलना तो दूर, पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-2 की कोई भी सड़क ऐसी नहीं है कि वह टूट न चुकी हो, उन पर गड्ढे न बन गए हैं। उनमें पानी न भरा हो लेकिन उन्हें देखने वाला कोई नहीं है। न तो शहर की सरकार इस पर कोई ध्यान दे रही है और न ही एचएसवीपी के अधिकारी इस समस्या से निजात दिलाने में कोई दिलचस्पी ले रहे हैं।
इससे वाहन मालिक को न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है। यहां के निवासियों ने एचएसवीपी के अधिकारियों से सड़कों की हालत दुरुस्त करने की मांंग की है ताकि वह उन पर आसानी से सफर कर सकें।
-- -- -- -- --
शहर की सेक्टर 2 की सड़कों पर बने गड्ढों को फिलहाल कंकरीट से भरवाया जाएगा। बारिश बंद होने के बाद सभी सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा, जो भी सड़कें टूट चुकी हैं। उन्हें नया बनवाया जाएगा।
-कृष्ण मलिक, एसडीई, एचएसवीपी, बहादुरगढ़।