फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Labourer Died in Accident at Jhajjar

Jhajjar Accident: पैदल जा रहे श्रमिक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत, भिंडावास-छूछकवास मार्ग पर हादसा

Thu, 01 Dec 2022 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 11:11 AM IST
सार

अशोक भिंडावास गांव में करीब 6 महीने से मजदूरी करता था। सुबह जब वह खेतों की तरफ घूमने के लिए गया तो तेज गति से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार मोटरसाइकिल चालक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया।

विज्ञापन
Labourer Died in Accident at Jhajjar
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

झज्जर में सड़क हादसे में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई। भिंडावास से छूछकवास सड़क मार्ग पर सुबह करीब 7 बजे एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे प्रवासी श्रमिक को टक्कर मार दी। जिसे उसे काफी गंभीर चोटें आई। युवक की पहचान अशोक पुत्र मोहर सिंह यूपी के संभल जिले के केशवपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अशोक भिंडावास गांव में करीब 6 महीने से मजदूरी करता था। सुबह जब वह खेतों की तरफ घूमने के लिए गया तो तेज गति से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार मोटरसाइकिल चालक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। परिजन अशोक को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी रामवीर ने बताया कि घटनास्थल से मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है, जल्द ही आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed