फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   laborer dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत

Fri, 19 Nov 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
laborer dies under suspicious circumstances
बहादुरगढ़। शहर के नजफगढ़ रोड पर खेतों में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। बता दें कि बिहार के जिला दरभंगा के गांव गोखल निवासी जेवर लाल नजफगढ़ रोड पर खेतों में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सेक्टर-9 चौकी पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल इस संबंध में घटना को इत्तेफाक मानते हुए कार्रवाई की गई। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा। मृतक शादीशुदा था और 3 बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed