फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   lab technician on strike, strike, jhajjar

लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर, भटकते रहे मरीज

Tue, 20 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Tue, 20 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
lab technician on strike, strike, jhajjar
हड़ताल - फोटो : bureau
अपनी मांगों को लेकर सोमवार को लैब टेक्नीशियन के हड़ताल पर होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा। यहां तक कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी जांच नहीं हो पाई। अस्पताल  प्रबंधन की ओर से भी जांच के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया। 
विज्ञापन


शहर के नागरिक अस्पताल में खून से संबंधित सभी तरह की जांच की जाती हैं। अस्पताल में यूरिन टेस्ट, एचआईवी टेस्ट, मलेरिया टेस्ट, डेंगू टेस्ट, चिकनगुनिया आदि बीमारियों को मिलाकर प्रतिदिन करीब 200 मरीजों के टेस्ट किए जाते हैं। हड़ताल होने के कारण सोमवार को एक भी टेस्ट नहीं किया गया।
विज्ञापन

 
जिला लैब टेक्नीशियन के प्रधान नरेंद्र ने कहा कि जी माधवन आयोग के आधार पर उनका वेतन 9300-34800 और ग्रेड पे 3600 रुपये लागू की जाए। मलेरिया लैब टेक्नीशियन को जनरल लैब टेक्नीशियन में दर्ज करने का नोटिफिकेशन जारी किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं मरीज
महिला रेखा का कहना है कि उसकी बच्ची का वजन कम होने के कारण बीमार रहती है और इसके टेस्ट कराने के लिए आई थी लेकिन हड़ताल होने के कारण टेस्ट नहीं हो पाए। हड़ताल पर बैठे लैब टेक्नीशियन से टेस्ट के लिए पूछा गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 

राजरानी ने कहा कि डॉक्टर ने सोमवार को टेस्ट किए जाने की बात कही थी, टेस्ट कराने आए हैं तो सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। ये सब तो अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ जाते हैं जिसका भुगतान मरीजों को करना पड़ता है। 


किला कॉलोनी निवासी प्रियंका ने बताया कि लैब टेक्नीशियन के हड़ताल पर होने के कारण मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है और जब टैस्ट के लिए गए तो अनुबंधित कर्मचारी ने बताया कि आज हड़ताल है कोई भी नहीं होगा बाहर से करवा लें।  

गांव धौड़ की महिला सुदेश का कहना है कि हड़ताल के कारण गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल में इमरजेंसी टैस्ट सुविधा भी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed