फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lab technician, agitation will be today, Nagric Hospital, Bahadurgarh

नागरिक अस्पताल में आज नहीं होंगे टेस्ट, टेक्नीशियन हड़ताल पर

Mon, 19 Sep 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Mon, 19 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Lab technician, agitation will be today, Nagric Hospital, Bahadurgarh
लैब टेक्नीशियन - फोटो : bureau

यदि आप नागरिक अस्पताल में किसी बीमारी के इलाज के लिए जा रहे हैं और लैब में ब्लड और दूसरी जांच करवानी है तो जरा संभलकर जाएं। अस्पताल में अगले दो दिनों तक लैब टेक्नीशियन मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने की आशंका है। हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा परेशानी डेंगू, चिकनगुनिया की जांच के लिए आने वाले मरीजों को हो सकती है।

विज्ञापन


लैब में जांच कराने वालों को दो दिनों की हड़ताल खत्म होने का इंतजार करना होगा या फिर प्राइवेट सेंटरों पर जाकर जांच कराने के लिए जेबें ढीली करनी पड़ेंगी। पिछले कई दिनों से हरियाणा स्टेट लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के अलावा मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत लैब टेक्नीशियन ने वेतन विसंगतियों को दूर न किए जाने, अपनी लंबित मांगों को पूरा न किए जाने को लेकर रोष स्वरूप 19 व 20 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल की घोषणा की हुई है।
विज्ञापन


सोमवार यानी 19 सितंबर को वर्किंग डे होने के कारण नागरिक अस्पतालों में मरीजों की भीड़भाड़ अधिक रहेगी। ऐसे में लैब कर्मियों के हड़ताल पर रहने से दर्द से कराहते हुए मरीजों की जांच का कार्य भी लटका रहेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमराई रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एसोसिएशन के आह्वान पर पिछले पांच दिन से लैब टेक्नीशियन काम के दौरान काले बिल्ले लगाकर सरकार के प्रति सांकेतिक रोष जता रहे थे। रविवार तक उन्होंने अधिकारियों व सरकार को चेताया हुआ था कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना तो वे सोमवार, मंगलवार को पूर्ण रूप से कामकाज बाधित रखते हुए हड़ताल पर रहेंगे।

इस काम में अनुबंध कर्मियों से भी उन्होंने सहयोग की अपील की हुई है। साथ में उनके हितों को भी सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत लैब टेक्नीशियन उठा रहे हैं। ऐसे में अब देखना है कि लैब टेक्नीशियन की हड़ताल के चलते अस्पताल प्रबंधन किस तरह की व्यवस्थाएं करने, मरीजों को सुविधाएं देने का प्रयास करता है या नहीं। सरकारी अस्पतालों में लैब कार्य प्रभावित होने से प्राइवेट संचालकों की लैब पर दो दिन भीड़भाड़ बढ़ने के आसार पैदा हो गए हैं। न चाहते हुए भी लोगों को अपनी जेबें ढीली करने के लिए मजबूर तक होना पड़ सकता है।


ये हैं प्रमुख मांगें
केंद्र की तर्ज पर वेतनमान, प्रमोशन, अनुबंध कर्मियों का वेतन प्रतिमाह 25 हजार रुपये करने सहित कई अन्य मांगें हैं।

ब्लड बैंक का काम रहेगा जारी : आरएमओ
बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर विनय कुमार का कहना है कि लाइफ सेविंग को लेकर ब्लड बैंक में किसी भी तरह से जांच, दूसरा अन्य कार्य बाधित नहीं रहेगा। लैब टेक्नीशियन से काम जारी रखने के लिए कहा जा रहा है। यदि वे नहीं माने तो लैब जांच जरूर प्रभावित होगी, लेकिन ब्लड बैंक से संबंधित कार्य किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होगा, चाहे इसके लिए डॉक्टरों को ही क्यों न व्यवस्था संभालनी पड़े।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed