{"_id":"57e191e24f1c1b8341a833c0","slug":"lab-technician-agitation-nagric-hospital-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त, नहीं मिली ज्वाइनिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त, नहीं मिली ज्वाइनिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा स्टेट लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को दूसरे दिन भी नागरिक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन जिला प्रधान नरेंद्र की अध्यक्षता में हड़ताल पर रहे। लैब टेक्नीशियन के हड़ताल पर होने के कारण दूसरे दिन भी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों के टेस्ट के लिए एएनएम को लगाया गया।
विज्ञापन
फिर भी मरीजों को अस्पताल में टेस्ट के लिए भटकना पड़ा। एएनएम को टेस्ट के लिए लगाया जरूर गया, लेकिन मरीजों को संतुष्टि नहीं हुई तो उन्हें बिना टेस्ट कराए ही वापस लौटना पड़ा। शाम को बात आई कि सरकार ने एसोसिएशन की मांगों पर सहमति जताई, तभी जाकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी धरने से उठे, जबकि सीएमओ रमेश धनखड़ का कहना है कि लैब टेक्नीशियन को सस्पेंड करने के आदेश मिले हैं, आगामी आदेशानुसार ही ज्वाइनिंग की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। फिलहाल सभी को हेडक्वार्टर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला सचिव श्याम शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन की मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी। जी. माधवन ने छठे वेतन विसंगतियों की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, लेकिन सरकार इसको लागू नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी कच्चे कर्मचारियों को दो वर्ष की सेवा पूरी करने पर बिना शर्त पक्का किया जाए।
विज्ञापन
जोखिम भत्ता तीन हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। श्याम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश एसोसिएशन से सूचना मिली कि सरकार एसोसिएशन की मांगों को लेकर सकारात्मक रुख अपना रही है। इसके चलते हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। बुधवार से सभी लैब टेक्नीशियन काम पर होंगे और मरीजों के टेस्ट किए जाएंगे।