फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lab operators stopped work

झज्जर-बहादुरगढ़: लैब संचालकों ने बंद रखा कार्य

Sun, 12 Feb 2023 04:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:40 AM IST
विज्ञापन
Lab operators stopped work
फोटो-17 शहर में बंद पड़ी है निजी प्रयोगशाला ।संवाद
झज्जर। लैब एसोसिएशन जिला झज्जर के आह्वान समस्त लैब पूर्ण रूप से बंद रही। इस दौरान लैब संचालकों ने सरकार के खिलाफ सरकार की नीतियों को लेकर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के सभी मार्गों पर लैब संचालकों ने अपनी लैब के शटर डाउन रखें। वहीं इस दौरान सामान्य अस्पताल में लैब के सामने टेस्ट कराने वाले लोगों की काफी भीड़ रही। सुबह के समय में लैब संचालकों ने पूर्णरूप से अपनी लैब को बंद रखा लेकिन दोपहर होते-होते सभी लैब संचालक सुचारु रूप से काम करते नजर आए।
विज्ञापन

लैब संचालकों ने सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में नारेबाजी की और आम जन को जांच सेवाएं न प्रदान कर पाने के लिए खेद व्यक्त किया। राज्य उपप्रधान नवीन घौड़ ने बताया कि संचालकों के पास डीप्लोमा डिग्री है। लगातार लोगों के हितों में काम करते रहते हैं। पहले भी अच्छे ढंग से काम किया है। जिला एसोसिएशन एवं राज्य उपप्रधान नवीन ने बताया कि लैब संचालकों के पास डिप्लोमा ही होता है। सरकार छापेमारी का डर न दिखाएं और अपनी एमबीबीएस व पैथोलाॅजिस्ट हस्ताक्षर नीति तुरंत वापस ले। साथ ही काउंसिल का भी गठन किया जाए। इस दौरान रामचरण यादव, जगबीर, मनीष, राकेश, नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed