{"_id":"6468f30058eef181b70a3b93","slug":"kuldeep-deshwal-of-bahadurgarh-hoisted-the-tricolor-on-mount-everest-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बहादुरगढ़ के बेटे कुलदीप ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, क्षेत्र में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बहादुरगढ़ के बेटे कुलदीप ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, क्षेत्र में खुशी का माहौल
Sat, 20 May 2023 09:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 20 May 2023 09:49 PM IST
सार
कुलदीप हरियाणा के झज्जर जिले के दुल्हेडा गांव के रहने वाले हैं। 13 मई की सुबह चढ़ना शुरू किया था, 17 मई को उन्होंने फतेह हासिल की है। इस पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग कुलदीप की उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराते कुलदीप देशवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ के बेटे कुलदीप देशवाल ने 17 मई की सुबह चढ़ाई पूरी कर माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। मूल रूप से बहादुरगढ़ के दुल्हेड़ा गांव के रहने वाले कुलदीप की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। फिलहाल वह गुरुग्राम में सनफ्लेक्स ग्लोबल इंडिया नाम से आईटी कंपनी चलाते हैं।
विज्ञापन
कुलदीप देशवाल ने 13 मई सुबह 2:30 बजे पर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना शुरू किया था और 17 मई की सुबह 9:43 पर माउंट एवरेस्ट पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी करने के बाद कुलदीप वापस बेस कैंप लौट आए हैं।
विज्ञापन
कुलदीप देशवाल बचपन से ही पर्वतारोही बनना चाहते थे। माउंट एवरेस्ट फतह करना लक्ष्य रहा था। उनके पिता रणबीर देशवाल ने भी उन्हें हमेशा प्रेरित किया। परिजनों ने कहा कि घर वापस लौटने पर कुलदीप देशवाल का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन