{"_id":"67cdf3989dc7ab14b30eef87","slug":"komal-of-government-college-bahadurgarh-won-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113399-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ की कोमल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ की कोमल ने मारी बाजी
Mon, 10 Mar 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 57 : शिविर में पहुंचे डॉ. मनीष शर्मा का स्वागत करती प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा व अन्य। स्रोत
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय जिलास्तरीय रेडक्राॅस शिविर का रविवार को तीसरा दिन रहा। इस दाैरान नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ की छात्रा कोमल प्रथम रही।
वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की अस्तुति द्वितीय और सिया आईपी महाविद्यालय ती.सरे स्थान पर रही। शिविर में डॉ. मनीष शर्मा ने युवाओं में बढ़ती नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव के विषय में बताते हुए कहा कि युवाओं में नशीली दवाओं की लत एक गंभीर समस्या है, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है।
नशीली दवाओं की लत युवाओं को अपराध और हिंसा की ओर भी धकेलती है। इसलिए युवाओं में नशीली दवाओं की लत को रोकने के लिए जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रमों का आयोजन करना आवश्यक है। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में ले जाना हमारा परम धर्म है, क्योंकि युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं। डॉ. प्रिंस गुप्ता झज्जर ने युवाओं में बढ़ते तनाव और उसके प्रबंधन के विषय में जागरूक करते हुए बताया कि युवाओं में तनाव व इसका प्रभाव गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
महाविद्यालय के उपाध्यक्ष पवन जैन ने कहा कि युवाओं का समाज में योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण है। वे समाज की तरक्की और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाजसेवी मनोज सिंघल समाजसेवी ने कहा कि युवा नए विचारों और तकनीकों को अपनाकर समाज में नवाचार और प्रगति को बढ़ावा देते हैं।