फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kobi raised the issue regarding the Ghevra Metro-Tikri Border road and the Kisan Chowk cut.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोबी ने घेवरा मेट्रो-टिकरी बॉर्डर सड़क व किसान चौक कट की समस्या उठाई

Sat, 19 Sep 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 19 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kobi raised the issue regarding the Ghevra Metro-Tikri Border road and the Kisan Chowk cut.
बहादुरगढ़। कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र लिखकर दो समस्याओं के समाधान की मांग की है। ये समस्याएं घेवरा मेट्रो स्टेशन से टिकरी बॉर्डर तक सड़क की बदहाली हैं। दूसरी समस्या दिल्ली-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 पर किसान चौक का कट बंद होना है।
विज्ञापन

घेवरा मेट्रो से टिकरी बॉर्डर मार्ग पर हजारों औद्योगिक कर्मचारी और नागरिक आवागमन करते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को परेशानी, यात्रा समय में वृद्धि व दुर्घटनाओं का खतरा है। कोबी ने अस्थायी पैचवर्क के बजाय व्यापक मरम्मत की मांग की। किसान चौक का कट बंद होने से वाहन चालकों को दो-तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे समय, ईंधन और यातायात का दबाव बढ़ रहा है। कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने कट दोबारा खोलने और यातायात संकेत व प्रकाश व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि ये समस्याएं औद्योगिक गतिविधियों और आम लोगों की आवाजाही से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed