फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   KMP will be green, 91 thousand plants will be planted at a cost of 11 crores

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरा-भरा होगा केएमपी, 11 करोड़ की लागत से लगाए जाएंगे 91 हजार पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
KMP will be green, 91 thousand plants will be planted at a cost of 11 crores
-फोटो 60 : केएमपी एक्सप्रेस-वे से गुजरते वाहन, यहां पर लगाए जाएंगे पौधे। संवाद
बहादुरगढ़। 135 किलोमीटर लंबे कुंडली-मानसेर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे को हराभरा करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 11 करोड़ की लागत से विभिन्न किस्मों के 91 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह पौधे केएमपी के डिवाइडर और सड़क के दोनों तरफ लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि पौधरोपण के साथ-साथ तीन साल तक पौधों की देखरेख और रखरखाव भी शामिल है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत लगाए जाने वाले पौधों में बोगरवेलिया, बेंबू, टर्मिनलिया मेंटाली व अन्य फूलदार व सजावटी पौधों की कई प्रजातियां शामिल हैं। इन पौधों का चयन क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी की गुणवत्ता और पर्यावरणीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) पौधरोपण के इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर आवंटित होने के बाद यह कार्य शुरू किया जाएगा। टेंडर लेने वाली एजेंसी को न केवल पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी जाएगी, बल्कि तीन वर्षों तक पौधों की देखभाल, सिंचाई, कटाई-छंटाई और सुरक्षा का दायित्व भी सौंपा जाएगा। यदि कोई पौधा सूखता है या नष्ट होता है, तो उसकी भरपाई भी एजेंसी को ही करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 2018 में निर्माण होने के बाद केएमपी पर प्रदूषण रोकने के लिए पौधे लगाए जा चुके हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश पौधे ठीक तरह से रखरखाव न होने के कारण नष्ट हो जाते हैं। इस बार निगम अधिकारियों को संभावना है कि पौधरोपण ठीक ढंग से होने के कारण वे अच्छी तरह से बड़े हो जाएंगे, जिनका फायदा पर्यावरण को होगा। प्रदूषण भी कम होगा। पौधे लगने के बाद केएमपी की सुंदरता बढ़ जाएगी। पौधों की हरियाली धूल कणों को रोकने, तापमान नियंत्रित करने और ध्वनि प्रदूषण कम होगा।



-फोटो 60 : केएमपी एक्सप्रेस-वे से गुजरते वाहन, यहां पर लगाए जाएंगे पौधे। संवाद



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed