फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kisan decides to struggle on agricultural laws, Congress only supports: Salja

कृषि कानूनों पर संघर्ष का फैसला किसान का, कांग्रेस ने केवल समर्थन किया : सैलजा

Fri, 12 Feb 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kisan decides to struggle on agricultural laws, Congress only supports: Salja
पत्रकारों को संबोधित करतीं कुमारी शैलजा। संवाद - फोटो : Jhjhar
कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने कहा है कि केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। कृषि कानून किसानों के लिए नहीं बल्कि तीन घरानों के लिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जबकि सभी को पता है कि केन्द्र सरकार द्वारा थोपे गए तीनों कृषि कानूनों को लेकर संघर्ष का फैसला केवल किसान का है और मुख्य विपक्षी पार्टी होने केनाते कांग्रेस ने तो केवल किसानों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया है। कुमारी शैलजा शुक्रवार को झज्जर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि कितनी हैरत की बात है कि अपने अधिकारों की लड़ाई लडने वाले आंदोलनकारी किसानों को एक साजिश के तहत अलग-अलग नाम केन्द्र सरकार दे रही है। शैलजा ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून न तो किसान के हित में है औ न ही मजदूर व देशहित में। इन कानूनों को बनाया ही देश के तीन घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में हरियाणा ही केवल ऐसा राज्य है जोकि हरित क्रांति लेकर आया था। आज जो देश के हालात है, उससे किसानी नष्ट होने के आसार पैदा हो गए हैं। यदि किसान और किसानी नष्ट होते है तो पूरे देश का सिस्टम ही खराब हो जाएगा। क्योंकि पंजाब और हरियाणा देश में ऐसे दो राज्य है जहां पर एमएसपी पर फसल खरीदी जाती है। लेकिन यदि एमएसपी ही नहीं रहा तो इसका सीधा असर देश की खादय सुरक्षा पर पड़ेगा। कारण कि इन राज्यों से पैदा होने वाली फसल पूरे देश के सिस्टम को ठीक रखती है। इस मौके पर उनके साथ एडवोकेट बिजेन्द्र रंगा के निवास पर पत्रकार वाताऌ्भी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट कृषण कादयान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed