फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   kiln owners protest against increase of 12 per cent gst

भट्ठा मालिकों ने 12 फीसदी जीएसटी बढ़ाने का किया विरोध

Thu, 06 Jan 2022 06:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
kiln owners protest against increase of 12 per cent gst
झज्जर। शहर की छोटूराम धर्मशाला में जिला भट्ठा आनर्स एसोसिएशन ने एक बैठक का आयोजन किया। सरकार की ओर से ईंटों पर बढ़ाई गई बारह फीसदी जीएसटी को लेकर विरोध जताया। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी और भट्ठा मालिक मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार की ओर से ईंटों पर बढ़ाई गई बारह फीसदी जीएसटी से ईंटों का भाव काफी मंहगा हो जा जाएगा। जिसकी मार भट्ठा मालिकों के साथ-साथ आमजन पर पड़ेगी। जिस पर एसोसिएशन के सदस्यों ने लघु सचिवालय में पहुंचकर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम ज्ञापन डीआरओ के माध्यम से सौंपा गया। इस दौरान जिला भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान महावीर सिंह गुलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सभी लोगों का अपना आशियाना हो, जर्ब इंटें महंगी हो जाएगी तो गरीब, मध्यम वर्ग के पास कैसे अपना घर होगा। उन्हें आर्थिक तौर पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ईंटों पर जीएसटी को पहले की तरह ही पांच प्रतिशत किया जाए, ताकि आमजन के साथ भट्ठा मालिकों को भी राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण ने पहले से ही भट्ठा उद्योग की कमर तोड़ रखी है और भट्ठों को बंद किया हुआ है और अब बारह फीसदी जीएसटी लगने से आर्थिक तौर पर भट्ठा मालिकों की कमर टूट जाएगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा र्कि इंटें आमजन के प्रयोग में आने वाली चीज हैं। इसलिए जीएसटी को बारह फीसदी के बजाए पांच प्रतिशत किया जाए। इस दौरान तेजराम गुलिया, रामनिवास नबंरदार, सुरेश ठेकेदार, सतपाल ठेकेदार,वीरदेव गुलिया, जोगेंद्र जून के अलावा काफी संख्या में भट्ठा मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed