फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Karwa Chauth: Women's face and hair will be different in color

करवाचौथ : महिलाओं के चेहरे और बालों पर अलग होगी रंगत

Mon, 06 Oct 2025 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Women's face and hair will be different in color
-फोटो 53 : शहर के एक पॉर्लर में थ्रेडिंग बनवाती महिला। संवाद
बहादुरगढ़। भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां चेहरे की चमक कम हुई है, वहीं बालों पर भी असर पड़ रहा है। करवाचौथ को देखते हुए महिलाओं ने संवरने के लिए नई तरह के हेयर और फेस ट्रीटमेंट शुरू कर दिए हैं। शहर के ब्यूटी पार्लरों में इस बार सबसे ज्यादा नैनोप्लास्टिया हेयर ट्रीटमेंट और हाइड्रा फेशियल की सबसे अधिक मांग है।
विज्ञापन

करवाचौथ पर्व 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार में पॉर्लरों पर एडवांस बुकिंग की जा रही है। साथ ही अलग-अलग पैकेज भी पॉर्लर संचालिकाओं द्वारा बजट के अनुसार दिए जा रहे हैं। नाहरा-नाहरी रोड पर ब्यूटी पॉर्लर संचालिका राखी ने बताया कि पैकेज में गोल्ड फेशियल, गोल्ड ब्लीच, फुल आर्म वैक्स, थ्रेडिंग, मसाज शामिल हैं।
विज्ञापन

मेहंदी के लिए भी अलग-अलग रेट निर्धारित हैं। करवाचौथ पर तैयार होने के लिए महिलाओं ने पहले से ही बुकिंग करनी शुरू कर दी है। इस समय सबसे ज्यादा हेयर और स्किन ट्रीटमेंट करवाने के लिए महिलाएं पॉर्लर आ रही हैं। नैनोप्लास्टिया एक अत्याधुनिक हेयर ट्रीटमेंट हैं, जो बिना किसी रसायन इस्तेमाल के बालों को नियंत्रित कर चमक लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेन बाजार स्थित ब्यूटी पॉर्लर संचालिका पिंकी बताती हैं कि रुखे-बेजान, उलझे बालों को मुलायम बनाने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट का ट्रेंड बढ़ा है। इसका क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इससे बालों की देखभाल करना आसान हो जाता है। करवाचौथ पर महिलाएं अपनी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए स्पेशल लाभ उठाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed