फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Karnal unit of Haryana NCB nabs inter-state drug smugglerKarnal unit of Haryana NCB nabs inter-state drug smuggler

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंतरराज्यीय नशा तस्कर को हरियाणा एनसीबी की करनाल यूनिट ने किया काबू

Wed, 25 Jun 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 25 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Karnal unit of Haryana NCB nabs inter-state drug smugglerKarnal unit of Haryana NCB nabs inter-state drug smuggler
-फोटो 56 : इकराम आरोपी।
बहादुरगढ़। सरकार के प्रदेश को नशा मुक्त करने के अभियान को साकार करने में हरियाणा एनसीबी लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में ब्यूरो की करनाल यूनिट ने थाना शहर बहादुरगढ़ एरिया में दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित एक अस्पताल के पास से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के कारोबार में लिप्त एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


महानिदेशक ओपी सिंह के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा एनसीबी करनाल यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह के निर्देशन में एएसआई नरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ थाना शहर बहादुरगढ़ एरिया में थे। उन्हें सूचना मिली कि अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त एक अंतरराज्यीय तस्कर दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित निजी अस्पताल के पास तस्करी करने वाला है।
विज्ञापन

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त स्थान से आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान इकराम निवासी हसनपुर, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास 521 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ चरस बरामद हुआ। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस धंधे में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed