फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kareena, the daughter of a farmer, topped the country in the CSIR Biotechnology exam.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएसआईआर की बायोटेक्नोलॉजी परीक्षा में किसान की बेटी करीना देश में प्रथम

Wed, 10 Sep 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Kareena, the daughter of a farmer, topped the country in the CSIR Biotechnology exam.
09jjrp11- करीना कादयान
बेरी। माजरा गांव में एक किसान परिवार की बेटी करीना कादयान ने सीएसआईआर की बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा में शत प्रतिशत परसेंटाइल लेकर 178.5 अंकों से देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। करीना कादयान के पिता सोमवीर सिंह (पीपाण) किसान हैं व माता पिंकी देवी गृहिणी हैं। ये खेतीबाड़ी व पशुपालन से अपने गुजर-बसर करते हैं।
विज्ञापन

चार बहनों में सबसे बड़ी करीना कादयान शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही है। उनकी स्कूली शिक्षा माजरा के ही सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई, जहां पर मैट्रिक व 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। स्कूल के बाद महारानी किशोरी बाई जाट कॉलेज से उन्होंने बीएससी की तथा चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा से माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी की।
विज्ञापन

करीना ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता व परिवार को दिया है। उनका कहना है कि मेरे परिवार ने बचपन से ही पढ़ाई के लिए प्रेरित किया है। मुझे शिक्षा के संस्कार जन्म घुट्टी में ही मिले हैं। जेआरएफ की परीक्षा की प्रेरणा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की प्रोफेसर दूहन से मिली, जिसके बाद इस परीक्षा को पार करने की ठान ली। राजकीय महाविद्यालय दूबलधन के सम्मान समारोह में करीना को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट्स व शॉर्ट नोटस के अभ्यास से मिलेगी सफलता : करीना ने बताया कि सतत अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण कर बड़ी से बड़ी चुनौती पर पार पाया जा सकता है। परीक्षा की तैयारी के लिए नोट्स तथा शॉर्ट नॉट्सों से अभ्यास करके सफलता पाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed