फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kabaddi players reached Tikri border happy, said - will win only

टीकरी बॉर्डर पहुंचे कबड्डी खिलाड़ी सुखी, बोले- जीतकर ही जाएंगे

Sun, 21 Feb 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi players reached Tikri border happy, said - will win only
सुखबीर (सुखी) को स्मृति चिह्न भेंट करते किसान नेता। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुखबीर सारवां (सुखी) ने शनिवार को टीकरी बार्डर पहुंचकर किसान आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों के हित में तीनों कृषि कानून वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने के लिए कानून बनाने की मांग की। देश को दो बार कबड्डी का वर्ल्ड कप जिता चुके सुखी ने किसानों से कहा कि हार की तो सोचो ही मत, जीतकर ही घर जाना है।
विज्ञापन

तीन बार भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान रहे सुखी ने कहा कि खेती-किसानी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। कृ षि कानूनों की वजह के किसान नाराज हैं। जब उन्हें उक्त कानूनों की जरूरत नहीं है तो सरकार को ये कानून तुरंत वापस ले। इतना ही नहीं, सरकार को एमएसपी की गारंटी देने के लिए कानून भी बनाना चाहिए। इससे किसान निश्चिंत होकर अधिक मेहनत से काम करेंगे।
विज्ञापन

सुखी ने कहा कि किसानों की वजह से देश को कभी घाटा नहीं हो सकता। हम न केवल लोगों के लिए खाद्यान्न पैदा करते हैं, बल्कि देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर दुश्मन से लडने में भी कभी पीछे नहीं रहते। हरियाणा के किसान नेता विकास सीसर, मोहित ईक्कस, मोहित राठी व सुधीर ने चौ. छोटूराम की पुस्तक सुखबीर सारवां भेंट की। विकास सीसर ने कहा आंदोलन में देश की तीन शक्ति आ गई हैं। आंदोलन को किसान, जवान व पहलवान तीनों की ताकत मिल गई है। अब आंदोलन पक्का जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed