फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   kabaddi league final, new zeeland club team won the first prize of 5 lakhs

कबड्डी लीग फाइनल : न्यूजीलैंड क्लब की टीम ने जीता पांच लाख का पहला इनाम

Mon, 27 Sep 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
kabaddi league final, new zeeland club team won the first prize of 5 lakhs
फाइनल मैच में रेड करता प्रतिद्वंद्वी टीम का खिलाड़ी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता न्यूजीलैंड क्लब की टीम ने जीत ली। दूसरे स्थान पर भगवानपुर की टीम रही। प्रथम विजेता टीम को पांच लाख रुपये और दूसरा स्थान पाने वाली टीम को तीन लाख रुपये का इनाम दिया गया। तीसरे स्थान पर रही एसजीपीसी की टीम को दो लाख रुपये और चौथे स्थान पर रही गुरदासपुर की टीम को डेढ़ लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप मिले।
विज्ञापन

रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा कबड्डी लीग में 4 टीमों के 4 मैच हुए। भगवानपुर व गुरदासपुर और न्यूजीलैंड व एसजीपीसी में सेमीफाइनल हुए। न्यूजीलैंड और भगवानपुर की टीम फाइनल में पहुंची। गत 22 से 26 सितंबर तक चली इस कबड्डी लीग में कुल 13 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमें पंजाब की थीं। सभी मैच रोमांचक रहे। कबड्डी प्रेमियों ने श्रेष्ठ खिलाड़ियों के खेल का जमकर आनंद लिया। रविवार को हुए फाइनल मैच से पहले शनिवार को देर रात तक आठ मैच हुए। इनमें शाहकोट बनाम न्यूजीलैंड मैच में न्यूजीलैंड की टीम, कुब्बे बनाम रामदास में कुब्बे, रुरका बनाम शाहकोट में रुरका, गुरदासपुर बनाम कुब्बे में गुरदासपुर, रुरका बनाम न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड, शाहकोट बनाम गुरदासपुर में गुरदासपुर, न्यूजीलैंड बनाम कुब्बे में न्यूजीलैंड और गुरदासपुर बनाम रामदास मैच में गुरदासपुर की टीम विजयी रही। खेल संचालन में बलदेव सिंह, पुरुषोत्तम गिल, अमरीक सिंह और खाप कमेटी से रमेश सुडाना, दिलबाग दलाल व सुमित छिकारा का खास सहयोग रहा। संयुक्त किसान मोर्चा की टीकरी बार्डर धरना कमेटी ने खेल देखने वाले लोगों से सोमवार के भारत बंद में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed