फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Junior and sub-junior swimming overall trophy for Gurugram, Jhajjar secured second place

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुरुग्राम केनाम रही जूनियर और सब जूनियर तैराकी की ओवरऑल ट्राफी, झज्जर ने हासिल किया दूसरा स्थान

Mon, 03 Jul 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Junior and sub-junior swimming overall trophy for Gurugram, Jhajjar secured second place
बहादुरगढ़। 40वीं सब जूनियर और 50वीं जूनियर हरियाणा राज्य तैराकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। ओवरऑल ट्राफी गुरुग्राम ने जीती। दूसरा स्थान मेजबान जिला झज्जर के तैराकों ने हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने विजेता तैराकों को पुरस्कृत किया। गुरुग्राम के तैराकों ने 64 स्वर्ण पदकों के साथ 163 पदक हासिल कि ए हैं। वहीं झज्जर के तैराकों ने 23 स्वर्ण पदकों के साथ 57 पदक हासिल किए। तीसरे स्थान पर रहे पलवल के तैराकों ने 14 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 54 पदक हासिल किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंबाला के तैराक चौथे स्थान पर रहे। अंबाला के तैराकों ने 12 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 39 मेडल हासिल किए हैं। पानीपत के नाम 6 स्वर्ण पदक, 2 रजत और एक कांस्य पदक रहा। फरीदाबाद , सोनीपत और हिसार के तैराकों ने पांच-पांच स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। फरीदाबाद के हिस्से में कुल 22, सोनीपत के हिस्से में कुल 23 और हिसार के हिस्से में कुल 9 पदक आए हंै। चरखी दादरी के तैराकों ने 14, जींद को 10, रोहतक को पांच, सिरसा को चार, करनाल और कैथल को 3-3 के साथ यमुनानगर के एक तैराक ने पदक हासिल किया है।
विज्ञापन


जूनियर गु्रप में गुरुग्राम के कृष जैन और गुरुग्राम की साम्या शिंगारी को सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार भी दिया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत ने विजेता तैराकों को पुरस्कृत किया। इससे पहले भारतीय तैराकी संघ के उपप्रधान, हरियाणा ओलंपिक संघ के सहसचिव और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने राव इन्द्रजीत का प्रतियोगिता में पहुंचने पर स्वागत किया। अन्र्तराष्ट्रीय पहलवान महेन्द्र खत्री ने राव इन्द्रजीत का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून ने गुलदस्ता भेंट कर राव इन्द्रजीत का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राव इन्द्रजीत ने हरियाणा तैराकी संघ के प्रधान सांसद धर्मबीर सिंह और महासचिव अनिल खत्री की तारीफ करते हुए कहा कि 10 साल पहले हरियाणा की तैराकी प्रतियोगिताओं में 200 के करीब तैराक भाग लेते थे। लेकिन अब हरियाणा तैराकी संघ के प्रयासों से प्रदेश में 1800 से 2000 तैराक तैयार हो गए हैं जो सब जूनियर, जूनियर और सीनियर प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में हरियाणा के तैराक दूसरे खेलों की भांति हरियाणा और देश का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने तैराकी को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा तैराकी संघ को 11 लाख की आर्थिक मदद देने का एलान भी किया। इस मौके पर अमित जून, विकास खत्री, सुनील खत्री, हरियाणा तैराकी संघ के उपप्रधान रवि सिंगारी, कार्यकारी सदस्य सुरेश जून, बलवान ग्रेवाल ,नरेन्द्र छिकारा, हरिओम छिल्लर, तैराकी कोच गूगन सिंह, प्रकाश कादयान, पदमपाल, अनिल शर्मा, राम शर्मा, दिनेश छिल्लर, अनिल ढुल, रविन्द्र पन्नू, विनोद कुमार, जहूर सहित काफी संख्या में कोच और अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed