फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jjp will organise political rally in jhajjar

दादरी तोए में जन सरोकार रैली का सजा मंच, तैयारी पूरी

Thu, 09 Dec 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
jjp will organise political rally in jhajjar
झज्जर। जजपा के तीसरे स्थापना दिवस गांव दादरी तोए में आज जन सरोकार रैली को लेकर मंच तैयार हो गया है। जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई दिनों की मेहनत के बाद जननायक जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर होने वाली जन सरोकार रैली के लिए मंच को सुसज्जित ढंग से तैयार किया है। वीरवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जननायक जनता पार्टी के अन्य मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के लिए झज्जर के गांव दादरी तोए में शिरकत करेंगे। इस दौरान प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा और रैली को सफल बनाने के लिए प्रयासरत नजर आया। इसके अलावा जेजेपी के सभी छोटे-बड़े नेता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिनों तक पसीना बहा रहे थे। पार्टी के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रैली को संबोधित करने के लिए आज दादरी तोए गांव में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के हलके व गढ़ में यह दूसरी बड़ी रैली होगी। इससे पहले अमर शहीद राव तुला राम की जयंती पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत बड़ी रैली कर अपनी ताकत दिखा चुके हैं। इस बार जजपा अपना स्थापना दिवस बादली हलके में मना रही है। जजपा के वरिष्ठ नेता व उप-मुख्यमंत्री के पिता डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भी रैली स्थल का दौरा कर झज्जर के कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हो चुके हैं। प्रदेश सरकार में श्रम मंत्री अनूप धानक व प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने जिले की सभी विधानसभाओं का तूफानी दौरा किया है। स्थानीय नेता भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed