फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar's roads will be improved with 121 crores

Jhajjar-Bahadurgarh News: 121 करोड़ से सुधरेंगी झज्जर की सड़कें

Sat, 10 Jun 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 10 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar's roads will be improved with 121 crores
बादली। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जहांगीरपुर गांव में 47 सड़कों के सुधारीकरण और कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही 121 करोड़ से झज्जर जिले की सडकों को सुधारा जाएगा। हरियाणा में भी सूरजमुखी की फसल खरीदने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में किसी तरह का मतभेद नहीं है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को बादली हलके के गांव जहांगीरपुर में करीब 47 सड़कों के सुधारीकरण एवं कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि समय से तीन महीने पहले झज्जर-बादली मार्ग पूरा हो गया है। शाहबाद के जेजेपी विधायक द्वारा चेयरमैनी से त्यागपत्र दिए जाने के सवाल पर चौटाला ने कहा कि वहां पर सूरजमुखी की फसल की खरीद को लेकर कुछ मतभेद की स्थिति है। इसे जल्द दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने सूरजमुखी की फसल की खरीद को लेकर भी सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सूजरमुखी उगाने वाले किसानों को सरकार हजार रूपए भावान्तर भरपाई के रूप में दे रही है। केंद्र सरकार ने भी तीन सौ रुपए की बढ़ोतरी की है। हरियाणा में भी सूरजमुखी की फसल की खरीद को लेकर सरकार और विभाग के बीच चर्चा चल रही है। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा।गांव जहांगीरपुर में पहुंचने पर जिला उपायुक्त शक्ति सिंह, एसडीएम विशाल कुमार सहित शहीद भगत सिंह समिति एवं ग्रामीणों ने दुष्यंत चौटाला का स्वागत किया। जजपा के जिला अध्यक्ष संजय कबलाना, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश जाखड़, हलका अध्यक्ष अजय गुलिया, धर्मेंद्र गुलिया और बलवान हसनपुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गठबंधन सरकार में कोई मतभेद नहीं
प्रदेश की गठबंधन सरकार में कोई मतभेद नहीं है जिसे लेकर जन नायक जनता पार्टी की ओर से अपना पक्ष रखा जा सकता है। भाजपा और जेजेपी नेताओं के बीच चल रही रार की बातों को दुष्यंत चौटाला टाल गए। उन्होंने कहा है कि वह इस बारे में पिछले कई दिनों से मीडिया के सामने अपनी बात रख चुके है, लेकिन हर रोज इस प्रकार के सवालों का जवाब देना सम्भव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 11: ग्रामीणों को संबोधित करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed