फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Water entered houses of Khanpur Khurd, people are facing problems

Jhajjar: खानपुर खुर्द के मकानों में घुसा पानी, लोगों को हो रही परेशानी, तालाब हुआ ओवरफ्लो

Thu, 19 Sep 2024 05:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 05:49 PM IST
सार

तालाब ओवरफ्लो हुआ है। दुर्गंध युक्त पानी से बीमारियों के फैलने का खतरा है। 

विज्ञापन
Jhajjar: Water entered houses of Khanpur Khurd, people are facing problems
गलियों में भरा पानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के साल्हावास क्षेत्र के गांव खानपुर खुर्द में बुधवार देर शाम रामलीला मैदान के पास बना हुआ तालाब ओवरफ्लो होने से गांव की गलियों व घरों में पानी घुस गया। लोगों ने घरों के दरवाजे के सामने मिट्टी के भरे बैग लगाकर अपना बचाव किया।

विज्ञापन


ग्रामीण दिनेश, सतीश, दलबीर, रमेश, राजेश, कुलदीप, गुलाब सिंह, दिलबाग साहब, जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार लगभग आठ बजे बारिश के चलते गांव में पानी की निकासी के लिए बना तालाब ओवरफ्लो हो गया है, जिससे घरों में पानी घुस गया। इससे उनके घरों में दरारें आ गई हैं, जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले साल भी उनके साथ इसी प्रकार की घटना घटी थी। उन्होंने प्रशासन से डेमेज हुए मकानों के लिए आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की है। यह पानी दुर्गंध युक्त है, जिससे यहां बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही पानी की गहराई का अनुमान नहीं लग पाता है। इसके कारण लोग यहां पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण पवन कुमार व नरेंद्र ने बताया कि चार दिन पहले ही उन्होंने एक नया मोबाइल फोन खरीदा था। सड़क पर गड्ढा होने के कारण वे हादसे के शिकार हो गए और उनका मोबाइल पानी में जा गिरा, जिससे उन्हें 15 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है और चोटिल भी हो गए। जलभराव से यहां लोगों की जिंदगी के ऊपर आफत आन पड़ी है।

लोगों को इधर-उधर जाने-आने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पशुओं को भी समय पर चारा नहीं मिल पा रहा है। बड़े बुजुर्गों, महिला व बच्चों को गलियों में आने जाने में परेशानी हो रही है। लोग घरों में बैठकर पानी निकासी का इंतजार कर रहे हैं। गलियों में दो फीट से अधिक पानी भरने होने के कारण रास्ता बंद हो गया, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले साल भी इसी तरह गांव के दोनों तरफ के घरों में पानी घुस गया था।


पानी निकासी की लाइन टूटी हुई थी, जिससे पानी निकासी पूर्ण नहीं हो पा रही थी। टूटी हुई पाइप लाइन की जगह नई पाइप लाइन डलवा दी गई है। जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे। -कृष्ण कुमार, सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed