{"_id":"5820d80c4f1c1bfb02b385dd","slug":"jhajjar-train-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रद्द की गई रेलगाड़ियों को बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रद्द की गई रेलगाड़ियों को बहाल करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में घुसती एक बहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-रोहतक लाइन दैनिक रेलयात्री समिति ने इस मार्ग पर महीने भर के लिए बंद की गई यात्री गाड़ियों को बहाल करने की मांग की है। समिति का कहना है कि ये गाड़ियां बंद होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर रेलवे ने सोमवार 7 नवंबर से 5 दिसंबर तक दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर सुबह व शाम को फिरोजपुर व रोहतक से चलने वाली गाड़ियों क्रमश: 54641 (दिल्ली-फिरोजपुर सवारी गाड़ी) व दिल्ली से रोहतक के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी 64913 और फिरोजरपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 54642 व रोहतक से चलने वाली गाड़ी संख्या 64916 को रद्द कर दिया है। इन दोनों गाड़ियों से हजारों रेलयात्री दिल्ली से नांगलोई, घेवरा, बहादुरगढ़, सांपला व रोहतक आते-जाते रहे हैं। लेकिन अब रेलवे द्वारा ये गाड़ियां महीनेभर के लिए रद्द करने से इन यात्रियों के लिए भारी कठिनाई शुरू हो गई है।
दिल्ली से भिवानी के लिए एक सवारी गाड़ी नंबर 54005 सुबह 4:15 पर प्रस्थान करके 5:19 पर बहादुरगढ़ और साढ़े 6 बजे रोहतक स्टेशन पर आती है। इस प्रकार दिल्ली से रोहतक के बीच गाड़ी संख्या 54005 के बाद 3 घंटे तक कोई भी सवारी गाड़ी दिल्ली रोहतक के बीच नहीं है। सुबह 4:15 के पश्चात मेमू गाड़ी नंबर 64911 नई दिल्ली से रोहतक के लिए प्रस्थान करती है। यात्री समिति के सचिव अशोक कुमार व प्रवक्ता सतपाल हाडा का कहना है कि चूंकि प्रात: के समय उपरोक्त दोनों गाडिय़ां महत्वपूर्ण हैं। दोनों गाडिय़ों के बंद होने से यात्रियों को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ेगा। जो यात्री मासिक पास बनवा चुके हैं, उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना होगा। इसलिए समिति ने रेलमंत्री से बंद की गई दोनों गाडिय़ों को तुरंत बहाल करने की मांग की है।