फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand for facilities at Sir Chhotu Ram Gymnasium; people meet the Sports Minister

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर छोटूराम व्यायामशाला में सुविधाओं की मांग, खेल मंत्री से मिले लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Demand for facilities at Sir Chhotu Ram Gymnasium; people meet the Sports Minister
फोटो-54: खेल मंत्री से मुलाकात करता बहादुरगढ़ का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। सर छोटूराम व्यायामशाला में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने व्यायामशाला में सरकारी कोच की नियुक्ति, अभ्यास के लिए मैट, जिम उपकरण और बजट उपलब्ध कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

व्यायामशाला के संचालक विरेंद्र उर्फ बुल्लड पहलवान ने बताया कि यहां अभ्यास करने वाले कई खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलनी चाहिए। खेल मंत्री ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर, राज कपूर पांचाल और राजपाल सैनी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो-54: खेल मंत्री से मुलाकात करता बहादुरगढ़ का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed