{"_id":"680b28115327c75f7f0dcdca","slug":"jhajjar-salhawas-son-naveen-jakhar-martyred-in-terrorist-encounter-in-baramulla-atmosphere-of-grief-in-village-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर के अग्निवीर की जम्मू में मौत: प्रैक्टिस के दौरान लगी गोली, अविवाहित था नवीन जाखड़; बड़ा भाई भी आर्मी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के अग्निवीर की जम्मू में मौत: प्रैक्टिस के दौरान लगी गोली, अविवाहित था नवीन जाखड़; बड़ा भाई भी आर्मी में
Fri, 25 Apr 2025 01:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:11 PM IST
सार
नवीन का बड़ा भाई भी अग्निवीर हैं। घटना की सूचना पाकर वह भी छुट्टी लेकर घर पहुंच गया हैं। शव दोपहर 4 बजे तक गांव में आने की संभावना हैं। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
बलिदानी नवीन
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर के अग्निवीर की जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मौत हो गई। बताया जा रहा कि अग्निवीर नवीन को 23 अप्रैल को प्रैक्टिस के दौरान गोली लगी थी। इस दौरान उनको अस्पताल में लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अग्निवीर नवीन जाखड़ गांव साल्हावास के रहने वाले थे। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर को पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
20 वर्षीय नवीन जाखड़ 12वीं पास करने के बाद करीब डेढ़ साल पहले ही अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए थे। नवीन के साथ ही उनका बड़ा भाई लोकेश जाखड़ भी भर्ती हुआ था। लोकेश भी जम्मू में ही तैनात है। नवीन के पिता अजय जाखड़ खेतीबाड़ी करते हैं। वहीं माता कविता देवी ग्रहणी हैं। नवीन कुछ दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। नवीन अविवाहित था।
विज्ञापन
छुट्टी लेकर भाई गांव पहुंचा
नवीन का बड़ा भाई भी अग्निवीर हैं। घटना की सूचना पाकर वह भी छुट्टी लेकर घर पहुंच गया हैं। शव दोपहर 4 बजे तक गांव में आने की संभावना हैं। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
गेंहू की कटाई के दौरान आया था घर
परिजनों ने बताया कि नवीन गेंहू कटाई के दौरान घर पर आया था। अभी चार-पांच दिन पहले ही छुट्टी पूरी होने के बाद घर वापस गया था।