फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar's team won football competition

झज्जर की टीम ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

Tue, 18 Feb 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar's team won football competition
Jhajjar's team won football competition - फोटो : Bahadurgarh
गांव दुल्हेड़ा में आयोजित चार दिवसीय अंडर-16 फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फाइनल में करनाल को हराकर झज्जर की टीम ने खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये का इनाम मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 13 से 16 फरवरी तक हुई। इसमें 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच करनाल और झज्जर की टीम के बीच हुआ। इस मैच की शुरुआत यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक देसवाल ने कराई। मुकाबला बराबर रहने पर फैसला पेनल्टी शूट से हुआ। पेनल्टी शूट में झज्जर ने करनाल को चार-तीन के अंतर से हरा दिया। विजेता झज्जर को 21 हजार का इनाम मिला, जबकि उपविजेता करनाल को 15 हजार का इनाम मिला। कांग्रेस नेता दीपक देसवाल ने विजेताओं को बधाई। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया। उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए जयवीर कोच और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन काफी कारगर साबित होते हैं। इस मौके पर बारहा प्रधान उमेद सिंह देशवाल, संजय सरपंच, विनोद प्रधान, मास्टर सूरजभान, सत्ते सरपंच, मंजीत देसवाल, सुनील, योगेश, सोमबीर प्रिंसिपल, जयवीर कोच, भले गुरुजी, कप्तान खेड़का, मोनू देशवाल, सोमबीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed