फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, road, sector, jhajjar news

झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर दो से ढाई फुट गहरे गड्ढे बने जानलेवा

Sun, 28 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 28 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, road, sector, jhajjar news
सड़क - फोटो : bureau
सावधान! अगर आप झज्जर से रोहतक जा रहे हैं तो संभलकर चलें, आगे दो से ढाई फुट गहरे गड्ढे बने हैं, जिनमें जान भी जा सकती है। और कई जगह तो सड़क भी धंसी हुई है। हालत यह है कि कई स्थानों पर धंसी हुई सड़क पर घास उग आई है, जिसके चलते धंसी हुई सड़क दिखाई ही नहीं दे रही। हालांकि दूर से सड़क बिल्कुल सपाट दिखाई देती है और वाहन चालक गच्चा खा जाते हैं और चोटिल भी हो रहे हैं। इस राजमार्ग से करीब 10 हजार वाहन चालक हर रोज सफर करते हैं, फिर भी टोल अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं अगर बात करे गांव गुढ़ा में बने फ्लाईओवर की तो इसकी स्थिति ज्यादा दयनीय है, जोकि रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली और सांपला जाने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण भी बना हुआ है। वहीं इस राजमार्ग पर करीब 11 गांव जुड़े हुए हैं, जिनके बाशिंदे रोहतक आते-जाते हैं। झज्जर से रोहतक की दूरी करीब 35 किलोमीटर है, जिस पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन



पुल बैठ गया तो क्या होगा?
गुढ़ा बाईपास पर बने पुल पर कई स्थानों पर भूमि कटाव के चलते सड़क धंस गई है। अगर ऐसे में पुल बैठ गया तो क्या होगा। पुल के दोनों ओर बने डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में जल्द ही सुध नहीं ली गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल की दरें बढ़ीं, सुविधाएं नहीं
झज्जर-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग 71 पर टोल की दरें तो बढ़ी हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं। दिन में तो वाहन चालक किसी न किसी तरह से अपने वाहनों को निकाल लेते हैं, लेकिन मुश्किलें रात को बढ़ती हैं, जब सड़क के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुघर्टनाएं हो जाती हैं। स्थिति यह है कि कई जगहों पर एक से डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे भी बने हुए हैं। रोहतक से बहादुरगढ़ बाईपास पर सांपला मोड़ पर स्थिति और अधिक खराब है, इतना बड़ा गड्ढा है कि छोटे वाहन चालक तो अपनी गाड़ी भी मुश्किल से निकाल पाते हैं। कई स्थानों पर बने गड्ढों पर घास तक उग आई हैं, जिसके चलते पता ही नहीं चल पाता कि गड्ढे भी बने हुए हैं। सर्दियों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
हाईवे पर अवैध कट भी जानलेवा
झज्जर-रोहतक मार्ग पर बने गड्ढे जहां हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं, वहीं डिवाइडरों पर बने अवैध कट भी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। गांव दुजाना, लकड़ियां सहित कई गांवों के निकट अवैध कटों ने वाहन चालकों को परेशान किया हुआ है।

क्या कहते हैं वाहन चालक
वाहन चालक आशीष ने बताया कि जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गुढ़ा बाईपास के पुल पर कई स्थानों पर सड़क धंसी हुई है, जिसके चलते हादसा होने का अंदेशा भी रहता है और हादसे हो भी रहे हैं।

वाहन चालक आकाश ने बताया कि सड़क के बीचों-बीच गड्ढे बने हुए हैं। हर 100 से 200 मीटर की दूरी पर कोई न कोई गड्ढा आ ही जाता है, जिसके चलते वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। दुपहिया वाहनों और छोटे वाहनों को ज्यादा परेशानी हो रही है।




झज्जर-रोहतक मार्ग पर बने गड्ढों का टोल कंपनी द्वारा सर्वे करा लिया गया है। सड़क पर बने गड्ढों को ठीक करवाया जा रहा है। जल्द ही गड्ढे भर दिए जाएंगे। वाहन चालकों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
जितेंद्र कुमार, मैनेजर टोल प्लाजा डीघल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed