फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar Police sened Migrants to Seltor Home

दूसरे राज्यों की तरफ बढ़ने वाले लोगों को पुलिस ने रोका, भेजा शेल्टर होम

Sun, 29 Mar 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Jhajjar Police sened Migrants to Seltor Home
शेल्टर होम लाए गए दूसरे राज्यों के लोग। - फोटो : Jhjhar
जिले के विभिन्न स्थानों में काम करने आए प्रवासी मजदूर अलग-अलग इलाकों से जिला मुख्यालय की तरफ आ रहे हैं। जिले की अधिकांश सड़कों से प्रवासी मजदूर शहर की तरफ आते दिखाई दे रहें हैं। वहीं इन प्रवासी मजदूरों को प्रशासन के द्वारा शहर में बने शेल्टर होम में ले जाया रहा है। रविवार को शहर पुलिस ने जिला मुख्यालय की अलग-अलग सड़कों से करीबन 200 प्रवासी मजदूरों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रखा गया है। यहां पर उनके खाने पीने व रहने की व्यवस्था कर दी गई है। शेल्टर होम के एक कैमरे में आठ प्रवासी मजदूरों को रखा जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों से भी प्रवासी मजदूर अपने यूपी स्थित गांव जाने लगे हैं।
विज्ञापन

झज्जर में रहने वाले मजदूर बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने बाईपास के समीप बस स्टैंड की तरफ जा रहे प्रवासी मजदूरों को वापस शहर में भेजा। जबकि वो बस स्टैंड की तरफ जाने की जिद्द कर रहे थे। पुलिस ने शहर के चारों तरफ से अंदर या बाहर से बस स्टैंड की तरफ जाने वाले सभी प्रवासी मजदूरों को शेल्टर होम भेज दिया है। प्रवासी मजदूरों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि उनके गांव की तरफ जाने वाली बसें शहर के बस स्टैंड से मिलेगी। इसलिए वो शहर के बस स्टैंड की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सभी दुकानें रहीं बंद
लॉकडाउन को सफल बनाने को लिए झज्जर शहर की सभी दुकानें बंद रहीं। प्रशासन की सजगता एवं लोगों की जागरूकता से कोरोना को हराने की मुहिम जारी है। पुलिस प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर द्वारा लोगों को जागरूक कर दुकानों की बंद करने की अपील की गई। जिसमें लोगों का सहयोग मिला। बैंक, एटीएम, किराना दुकान, फल, सब्जी एवं दवा दुकान सामान्य रूप से खुली रही। झज्जर के बाजार में पुरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। इक्के-दुक्के दो पहिया, चार पहिया वाहनों सहित एंबुलेंस सड़कों पर दौड़ती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर के तहसीलदार नरेंद्र दलाल ने बताया कि प्रशासन की तरफ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने शेल्टर होम की क्षमता पूरी हो गई है और अधिक संख्या में प्रवासी मजदूर मिलते हैं तो उन्हें दूसरे शेल्टर होम रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed