फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar police made strict security arrangements, monitoring and vigilance at every level

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर पुलिस ने किए सख्त सुरक्षा इंतजाम, हर स्तर पर निगरानी और सतर्कता

Sat, 26 Jul 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar police made strict security arrangements, monitoring and vigilance at every level
25jjrp16- झज्जर। शहर के शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निरीक
झज्जर। जिले में 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह आईपीएस के दिशा-निर्देशन में एक विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत हर परीक्षा केंद्र पर निगरानी और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन


सीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर जसलीन कौर ने पुलिस लाइन झज्जर में सीईटी परीक्षा में लगे कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उन्हें पूरी निगरानी के साथ अपनी ड्यूटी करने और ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने को हा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की अच्छे से चेकिंग करने के बाद ही अंदर जाने दिया जाए। सबके साथ मधुर व्यवहार बनाकर रखें, कानूनी दायरे में रहकर कार्य करें।
विज्ञापन


वहीं पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारियों और ड्यूटी इंचार्ज कि मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 700 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहेंगे। हर एक सेंटर पर 28 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 2 डीसीपी, 7 एसीपी सहित करीब 700 पुलिस कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेगा करने की दिशा निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउसों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी ठहरने न दिया जाए।


सुरक्षा से जुड़ी अहम हिदायतें
- हर परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिस सहित पर्याप्त फोर्स तैनात रहेगी।

- परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर परिधि में हथियार प्रतिबंधित रहेंगे।

- 200 मीटर दायरे में फोटोस्टेट दुकानें बंद रहेंगी।

- जिले भर के कोचिंग सेंटर परीक्षा दिवस पर बंद रहेंगे।

- परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के भीतर वाहन पार्किंग पूर्णतः वर्जित रहेगी।

- लाउड स्पीकर आदि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर भी रोक लगाई गई है।
- पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध
- परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैमरा, बेल्ट, गहने, पेन, पेंसिल, करेक्टिंग फ्लुइड, रबर आदि वस्तुओं के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रवेश से पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी की चेकिंग की जाएगी।


यह रहेगी यातायात व्यवस्था
परीक्षा केंद्रों के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा ताकि आवागमन सुगम बना रहे। यातायात पुलिस को परीक्षार्थियों को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, धोखाधड़ी या अनुचित साधनों के प्रयोग को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने, एडमिट कार्ड व वैध पहचान पत्र साथ लाने, और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed