{"_id":"662baa32f5b295f18506d3b9","slug":"jhajjar-police-arrested-two-accused-in-case-of-cyber-fraud-got-rs-3-lakh-78-thousand-deposited-in-account-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: साइबर फ्रॉड का मामला, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार; तीन लाख 78 हजार रुपये खाते में करवाए फ्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: साइबर फ्रॉड का मामला, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार; तीन लाख 78 हजार रुपये खाते में करवाए फ्रिज
Fri, 26 Apr 2024 06:50 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:50 PM IST
सार
साइबर ठग ने इसके बाद शिकायतकर्ता को और ऑनलाइन प्रोडक्ट की बोली लगाने के लिए कहा और अलग-अलग खातों में 675488 रुपये डलवा लिए और शिकायतकर्ता 905999 रुपये और खाते में डालने को कहा। अगर वह ऐसा नहीं करता तो उसके सारे पैसे जमा कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर थाना साइबर पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। साइबर थाना प्रबंधक निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि सिरसा हाल बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 31 मार्च को उसके पास उसकी टेलीग्राम आईडी पर एक लड़की का मैसेज आया था। उसने उससे कहा कि वह एक कंपनी से बात कर रही है।
विज्ञापन
उसने बताया कि उनकी कंपनी ऑनलाइन बिडिंग का काम करती है, जिसके कहने पर शिकायतकर्ता ने टेलीग्राम की साइट पर रजिस्ट्रेशन कर लिया। इसके बाद उसे एक ग्रुप से ऐड कर दिया गया और शिकायतकर्ता को इस साइट पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की बोली लगाने को बोला। इसमें एक प्रोडक्ट का प्रॉफिट 107 रूप दिखाया गया और शिकायतकर्ता ने अलग-अलग प्रोडक्ट की बोली लगाकर सबमिट किया, जिनका प्रॉफिट अलग-अलग था। उसने 40 प्रोडक्टों की बोली लगाई गई और साइबर फ्रॉड करने वाले ने शिकायतकर्ता को विश्वास दिलाने के लिए उसका प्रॉफिट 2125 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में भेज दिये।
विज्ञापन
साइबर ठग ने इसके बाद शिकायतकर्ता को और ऑनलाइन प्रोडक्ट की बोली लगाने के लिए कहा और अलग-अलग खातों में 675488 रुपये डलवा लिए और शिकायतकर्ता 905999 रुपये और खाते में डालने को कहा। अगर वह ऐसा नहीं करता तो उसके सारे पैसे जमा कर लिए जाएंगे। थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस को यह शिकायत 20 अप्रैल को दी गई थी जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम द्वारा बैंक से संपर्क करके 21 अप्रैल को ही साइबर ठगो द्वारा जिन खातों में पैसे डलवाए गए थे, उन खातों को फ्रिज करवा दिया गया। उपरोक्त मामले में दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार निवासी दरिया पट्टी जिला मऊ उत्तर प्रदेश और आर्यन निवासी गोकुल नगर वाराणसी उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के अलग-अलग खातों में हेरा फेरी किए गए 378000 रुपये को साइबर थाना झज्जर की टीम ने फ्रिज करवा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रबंधक साइबर झज्जर निरीक्षक अजय मलिक ने कहा कि अगर किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड होता है तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या अपने नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें ताकि समय रहते पुलिस कार्रवाई करके आपके पैसों को वापिस दिलाया जा सके और किसी भी प्रकार के प्रलोभंद में न आये। आपकी जागरूकता,सतर्कता ही आपका बचाव है।