{"_id":"67bd93c7d5b6c815d0001ff7","slug":"jhajjar-pndt-team-caught-the-agent-doing-illegal-sex-determination-in-tawadu-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: झज्जर पीएनडीटी टीम ने तावडू में अवैध लिंग जांच करने वाले एजेंट को पकड़ा, ऐसे बिछाया गया जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: झज्जर पीएनडीटी टीम ने तावडू में अवैध लिंग जांच करने वाले एजेंट को पकड़ा, ऐसे बिछाया गया जाल
Tue, 25 Feb 2025 03:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 25 Feb 2025 03:26 PM IST
सार
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि साहिब पुत्र जब्बार खान नामक व्यक्ति 20,000 रुपये में लिंग जांच का सौदा कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए जिला समुचित प्राधिकरण झज्जर ने पीएनडीटी टीम का गठन किया।
विज्ञापन
झज्जर पीएनडीटी टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने अवैध रूप से लिंग जांच करने वाले एक एजेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह एजेंट मोटी रकम लेकर झज्जर और आसपास की गर्भवती महिलाओं की अवैध लिंग जांच करवाने का धंधा कर रहा था।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि साहिब पुत्र जब्बार खान नामक व्यक्ति 20,000 रुपये में लिंग जांच का सौदा कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए जिला समुचित प्राधिकरण झज्जर ने पीएनडीटी टीम का गठन किया, जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. संदीप दलाल, डॉ. बसंत दूबे, डॉ. कनुप्रिया और विनोद शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रलोभन ग्राहक बनाकर एक महिला, उसके पति और पुलिस हेड कांस्टेबल रीना (जो ननद का अभिनय कर रही थी) को 24 फरवरी को बिलासपुर चौक, तावडू भेजा गया। एजेंट ने उन्हें बरेजा कार में बैठाकर पहले अरावली हॉस्पिटल तावडू ले जाकर रेफरल स्लिप बनवाई और फिर ओम अल्ट्रासाउंड सेंटर ले गया।
विज्ञापन
वहां अल्ट्रासाउंड के लिए 1000 रुपये जमा करने के बाद एजेंट ने बताया कि गर्भ में लड़का है और इसके बदले प्रलोभन ग्राहक के पति से 20,000 रुपये ले लिए। इस पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग महिला हेड कांस्टेबल रीना ने कर ली।
रंगे हाथों पकड़ाया एजेंट, अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
जैसे ही एजेंट ने पैसे लिए, प्रलोभन ग्राहक का पति पानी लेने के बहाने गाड़ी से उतरा और पास खड़ी पीएनडीटी टीम को इशारा किया। टीम ने तुरंत साहिब को 20,000 रुपये के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और ओम अल्ट्रासाउंड सेंटर ले गई।
वहां पर नूंह पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. आशीष और लोकल पुलिस ने टीम को ज्वाइन किया और सेंटर के मालिक डॉ. सचिन कटारिया व स्टाफ से पूछताछ की। सेंटर के रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया और डॉ. सचिन कटारिया के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए जिला समुचित प्राधिकरण नूंह को सूचना दी गई।
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
गिरफ्तार एजेंट साहिब को पुलिस के हवाले कर दिया गया और पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई। साथ ही पुलिस को निर्देश दिया गया कि अगर जांच में डॉ. सचिन कटारिया और अरावली हॉस्पिटल की मिलीभगत पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए।