फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, news,flag, jhajjar

पुलिस ने बढ़ाया पहरा, वाहनों की जांच

Thu, 02 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Thu, 02 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, news,flag, jhajjar
पऊफ्लैग - फोटो : buraeau
जाट आरक्षण आंदोलन की सुगबुगाहट को लेकर पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। बहादुरगढ़ शहर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का सर्च अभियान तेज हो गया है। यही नहीं संदिग्ध लोगों पर भी पुलिस नजर रख रही है। 5 जून से आरक्षण आंदोलन को लेकर फिर से शुरू करने की चेतावनी दी है। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा, शांति व भाईचारा बनाए रखने के लिए संदेश दिया है कि वे किसी के भी बहकावे में न आएं। अराजक किस्म के युवाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई है। एसपी जश्नदीप सिंह के दिशा-निर्देशों पर सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अधीन सुरक्षा को लेकर चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी के तहत सेक्टर-9 चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक ओम सिंह की टीम ने दिल्ली-बहादुरगढ़ सीमा के झाड़ोदा बार्डर के आसपास वाहनों की जांच पड़ताल का कार्य तेज कर दिया है। जो भी वाहन उन्हें संदिग्ध नजर आता है उन्हें रोककर तलाशी ली जा रही है। ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिन वाहनों में युवा तबका अधिक दिखाई देता है उनसे पूरी जानकारी एकत्रित की जा रही है। सर्च अभियान के तहत यह भी देखा जा रहा है कि किसी वाहन में कोई अवैध हथियार, शराब व आपत्तिजनक सामान तो नहीं रखा है इसको लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बता दें कि 5 जून से फिर से आरक्षण आंदोलन की सुगबुगाहट को लेकर झज्जर जिले में विशेष सुरक्षा पहरा बढ़ाया गया है। बहादुरगढ़ शहर में भी पुलिस के जवानों के साथ पैरामिलिट्री के जवान नाकों पर तैनात किए गए हैं। साथ में पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटेंगे : एसडीएम
 असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। यह बात बुधवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम सतींद्र सिवाच ने कही। उन्होंने कहा कि जिलाधीश ने जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू की है। खंड में पूरी सजगता व सतर्कता के साथ कानून की पालना करवाई जाएगी, जो भी धारा 144 की अवहेलना करेगा, उससे सख्ती से निपटेंगे। एसडीएम ने कहा कि अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस की मदद के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पैरा मिलिट्री के जवान तैनात किए गए है। उन्होंने कहा कि शांति और भाई चारा प्रदेश की पहचान है। शांति और भाईचारे की बदौलत ही प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। हमारी सबकी यह जिम्मेदारी बनती है कि युवा वर्ग की शक्ति को सकारात्मक सोच के सकारात्मक दिशा में उपयोग करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed