फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar, hindi news,dc yaday, Jhajjar

-उपायुक्त ने सामाजिक समरसता की दिलाई शपथ

Fri, 15 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 15 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar, hindi news,dc yaday, Jhajjar
उपायुक्त - फोटो : bureau
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के पावन पर्व पर जिला उपायुक्त अनीता यादव ने उपमंडल के गांव बाढ़सा में जिला स्तरीय ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों को सामाजिक समरसता की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त यादव ने कहा कि पंचायतीराज दिवस 24 अप्रैल तक सभी गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा की बैठक में गांव के विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सामाजिक सौहार्द व भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्राम सभा की बैठकों में सरकार द्वारा चलाई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन



--जागरूकता पर हो फोकस
उपायुक्त ने कहा कि बाबा साहेब का विचार था कि असली भारत गांवों में बसता है, गांव के विकास से ही समुचित भारत का विकास होगा। बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए सरकार ने उनके जयंती पर्व से ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम शुरू किया है। यह पंचायतीराज दिवस 24 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत  विकास योजना के तहत गांव के विकास से संबंधित विभाग अपनी-अपनी योजना तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, मनरेगा सोशल आडिट, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-तीन चरणों में होगा कार्यक्रम
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तीन चरणों में बांटा गया है। 14 से 16 अप्रैल तक सामाजिक सौहार्द और समरसता को बढ़ावा दिया जाएगा। इनसे संबंधित कार्यक्रम विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किए जाएंगे। 17 से 20 अप्रैल तक ग्राम किसान सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं में कृषि विभाग द्वारा खेती से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 21 से 24 अप्रैल तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में गांव के लोगों की विकास में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम का समापन 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर में भाषण के साथ होगा। पीएम मोदी का भाषण सभी ग्राम सभाओं में सुना जाएगा।

-50 लाख में बनेगा सामुदायिक भवन
 उपायुक्त ने बाढ़सा गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। प्रस्तावित भवन पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत आएगी। सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीणों को सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याओं का भी निदान किया। इस अवसर पर एसडीएम प्रदीप कौशिक, तहसीलदार मातूराम नेहरा, बीडीपीओ रामफल, कई गांवों के गणमान्य लोगों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed