फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar Himanshu broke Neeraj Chopra 11 year old record

Haryana: एथलेटिक्स में खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन, झज्जर के हिमांशु ने तोड़ा नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड

Sun, 12 Oct 2025 05:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 05:35 PM IST
सार

ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम में चल रही 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन एथलेटिक्स हरियाणा के खिलाड़ियों ने सभी रंगों के पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।

विज्ञापन
Jhajjar Himanshu broke Neeraj Chopra 11 year old record
झज्जर के हिमांशु ने तोड़ा नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम में चल रही 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन एथलेटिक्स हरियाणा के खिलाड़ियों ने सभी रंगों के पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के तत्वावधान में आयोजित इस पांच दिवसीय चैंपियनशिप में 10 से 14 अक्तूबर तक देश भर से करीब 2000 एथलीट भाग ले रहे हैं। हरियाणा से 145 एथलीटों का दल मैदान में उतरा है, जो पदकों का अंबार लगा रहा है।

विज्ञापन


नीरज चोपड़ा का 11 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

झज्जर के 18 वर्षीय हिमांशु जाखड़ ने अंडर-18 लड़कों के जेवलिन थ्रो इवेंट में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का 11 साल पुराना चैंपियनशिप रिकॉर्ड तोड़ दिया। हिमांशु ने 80.38 मीटर की शानदार थ्रो के साथ नया मीट रिकॉर्ड स्थापित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमांशु एच डी स्कूल साल्हावास के पूर्व छात्र हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 76.50 मीटर का था, जो नीरज चोपड़ा ने 2014 में विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में बनाया था। इस इवेंट में रजत पदक मध्य प्रदेश के कृष्ण चंद्रा को और कांस्य पदक तमिलनाडु के धरनीधरन टी को मिला। हिमांशु की यह थ्रो वर्ल्ड अंडर-20 मानकों (68.50 मीटर) से भी कहीं आगे है, जिससे वे 2026 वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए मजबूत दावेदार बन गए हैं।

विज्ञापन

अंडर-16 लड़कों के शॉट पुट इवेंट में पानीपत के देव ने 16.66 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक पंजाब के मंताज सिंह को और कांस्य बिहार के कौशल गिरी को मिला। वहीं, अंडर-16 लड़कियों के जेवलिन थ्रो में फतेहाबाद की मीनाक्षी ने 44.97 मीटर की लंबी थ्रो कर स्वर्ण पदक हासिल किया। रजत दिल्ली की योगिता बैसला को और कांस्य सोनीपत की अनीषा सिंहमार को मिला, जिन्होंने 42.81 मीटर की थ्रो की। अनीषा ने अपनी थ्रो से कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

 डिस्कस थ्रो और लॉन्ग जंप में रजत-कांस्य से संतुष्टि

अंडर-20 लड़कों के डिस्कस थ्रो इवेंट में रोहतक के रितिक ने 55.19 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता। स्वर्ण हिमाचल प्रदेश के वैभव को और कांस्य राजस्थान के हंसराज धयाल को मिला। इसी तरह, अंडर-20 लड़कियों के लॉन्ग जंप में फतेहाबाद की तमन्ना ने 5.96 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। स्वर्ण लक्षद्वीप की मुबसिना मोहम्मद को और रजत छत्तीसगढ़ की तरिंका टेटा को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed